Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी! आपके शहर में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today (13 October 2025): धनतेरस का त्योहार नजदीक है और इसी बीच सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों और ग्राहकों के लिए ये खबर राहत भरी है क्योंकि लगातार दूसरे कारोबारी दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। देशभर के सराफा बाजारों में आज यानी सोमवार को सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातुएं कमजोर रुझान के साथ कारोबार कर रही हैं।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज बढ़कर ₹1,25,220 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,14,790 प्रति 10 ग्राम रही। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,14,640 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,25,070 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

🟡 Silver Price In India Today (13 Oct 2025): सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट का रुख जारी है। सोमवार को चांदी का रिटेल भाव घटकर ₹1,79,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया है। जबकि कुछ दिन पहले यह ₹1,86,000 प्रति किलो तक पहुंच गया था। यानी, कुछ ही दिनों में चांदी के दाम में करीब ₹6,000 की गिरावट देखी गई है। इंदौर के सराफा बाजार में 11 अक्टूबर को चांदी का भाव ₹1,66,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट (13 अक्टूबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,25,220/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,790/10 ग्राम
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,25,070/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,640/10 ग्राम
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,25,070/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,640/10 ग्राम
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,25,070/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,640/10 ग्राम
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,23,850/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,13,540/10 ग्राम
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,23,850/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,13,540/10 ग्राम
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,23,850/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,13,540/10 ग्राम
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,120/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,690/10 ग्राम
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,25,120/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,14,690/10 ग्राम
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,23,700/10 ग्राम, 22 कैरेट - ₹1,13,390/10 ग्राम
🔹 क्यों घट रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
धनतेरस जैसे त्योहारों के दौरान आमतौर पर सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है, लेकिन इस बार घरेलू और वैश्विक कारणों की वजह से दामों में नरमी बनी हुई है।
- डॉलर इंडेक्स में तेजी: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से ग्लोबल गोल्ड प्राइस पर दबाव बढ़ा है।
- फेडरल रिजर्व की सख्त नीति: अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची बनाए रखने के संकेत से सोने में निवेश घटा है।
- कमजोर मांग: घरेलू बाजार में ऊंची कीमतों के कारण खुदरा स्तर पर खरीदारी में कमी आई है।
- महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता: वैश्विक स्तर पर महंगाई और तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।
- आयात और रुपये का असर: रुपये में मजबूती और गोल्ड इम्पोर्ट पर टैक्स स्थिर रहने से भी कीमतों पर असर पड़ा है।
इन तमाम कारणों की वजह से भारत में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, सराफा कारोबारियों का मानना है कि धनतेरस और दिवाली से पहले मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications