Gold Rate Today: सस्ता या महंगा?आपके शहर में क्या है 18K–22K गोल्ड का लेटेस्ट रेट?
Gold Rate Today 10 February 2026: सोने और चांदी की मांग एक बार फिर मजबूत होती दिख रही है। हालिया गिरावट को निवेशकों ने खरीदारी के मौके की तरह लिया और अब लगातार दूसरे दिन कीमती गोल्ड और सिल्वर रेट में तेजी दर्ज की गई है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में भी ₹10 की मामूली बढ़त देखी गई। हालांकि पिछले दो दिनों की बात करें तो तस्वीर और बड़ी हो जाती है। दो दिन में 24 कैरेट सोना ₹1,320 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,210 प्रति 10 ग्राम तक चढ़ चुका है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता, कमजोर डॉलर और निवेशकों की सेफ इन्वेस्टमेंट की तलाश ने सोने की कीमतों को सपोर्ट दिया है।
Gold Rate Today In India: 10 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,58,070 | 22 कैरेट - ₹1,44,910 | 18 कैरेट - ₹1,18,600
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,57,920 | 22 कैरेट - ₹1,44,760 | 18 कैरेट - ₹1,18,450
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,57,920 | 22 कैरेट - ₹1,44,760 | 18 कैरेट - ₹1,18,450
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,59,830 | 22 कैरेट - ₹1,46,510 | 18 कैरेट - ₹1,25,210
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,57,920 | 22 कैरेट - ₹1,44,760 | 18 कैरेट - ₹1,18,450
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,57,920 | 22 कैरेट - ₹1,44,760 | 18 कैरेट - ₹1,18,450
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,58,070 | 22 कैरेट - ₹1,44,910 | 18 कैरेट - ₹1,18,600
🔹 पटना: 24 कैरेट - ₹1,57,970 | 22 कैरेट - ₹1,44,810 | 18 कैरेट - ₹1,18,500
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,58,070 | 22 कैरेट - ₹1,44,910 | 18 कैरेट - ₹1,18,600
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,57,970 | 22 कैरेट - ₹1,44,810 | 18 कैरेट - ₹1,18,500
🔶Silver Rate In India 10 February 2026: लगातार दूसरे दिन महंगी हुई चांदी (Chandi ka aaj ka Bhav)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी है। दिल्ली में तीन दिनों की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। दो दिनों में चांदी ₹15,100 प्रति किलो तक चढ़ चुकी है।
आज 10 फरवरी 2026 को दिल्ली में चांदी का भाव ₹3,01,100 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी चांदी इसी स्तर पर कारोबार कर रही है।
🔶भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, अमेरिकी डॉलर की स्थिति, कच्चे तेल के दाम, ब्याज दरें, जियो-पॉलिटिकल हालात और घरेलू मांग पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय टैक्स भी शहरों के हिसाब से कीमतों में फर्क पैदा करते हैं।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications