Gold Price: 5031 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए निवेश का सही मौका

Gold Price: 5031 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए निवेश का सही मौका

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से पांच हजार रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है। वहीं चांदी की कीमत में भी 16000 रुपए तक की गिरावट आई की गई है। इस हफ्ते भी सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोना एक बार फिर सुधार की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस महीने अब तक सोने में 781 रुपए की तेजी देखने को मिली। वहीं दिवाली से पहले कीमत में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। आइए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते सोने की कीमत पर...

 सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी

सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी

सोने-चांदी के हाजिर भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। अक्टूबर महीने में सोना अब तक 781 रुपए तक महंगा हो चुका है। 1 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर के बीच सोने की कीमत में 781 रुपए का सुधार हुआ है। 30 सितंबर को सोने की कीमत 50442 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं 23 सितंबर को सोने की कीमत 51223 रुपर प्रति 10 ग्राम रहा।

सोना ऑल टाइम हाई रेट से 5 हजार नीचे लुढ़का

सोना ऑल टाइम हाई रेट से 5 हजार नीचे लुढ़का

सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि अक्टूबर महीने में सोने की कीमत में तेजी आई। शुक्रवार को सोने की कीमत 51223 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं अगर सोने के ऑल टाइम हाई रेट से इसकी तुलना करें तो सोने की कीमत 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम से 5031 रुपए नीचे लुढ़क कर 51223 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सोने की कीमत साल 2020 में 12792 रुपए तक उछल चुका है। अगर साल 2019 के अक्टूबर में सोने की कीमत पर नजर डाले तो यह 38431 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि इस साल अक्टूबर में सोने की कीमत 51000 से 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत पर नजर

चांदी की कीमत पर नजर


अक्टूबर महीने में चांदी की कीमत में 2571 रुपए की तेजी आई। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से 13463 रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है। आपको बता दें कि 7 अगस्त को चांदी की कीमत 76008 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई ती, जो चांदी की अब तक की सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं साल 2019 के मुकाबले चांदी की कीमत में 17010 रुपए की तेजी आई। अक्टूबर 2019 में चांदी की कीमत 45535 रुपए प्रति किलोग्राम था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+