पेट्रोल-डीजल ने दी राहत, सोना कर रहा बूम, रॉकेट के रफ्तार से बढ़ने लगे Gold के रेट, जानें सोने-चांदी का ताजा

नई दिल्ली, 23 मई। पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए एक्साइड ड्यूटी टैक्स में कटौती कर लोगों को बड़ी राहत दी। केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही पेट्रोल की एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपए और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में 6 रुपए की कटौती कर दी,.जिसके बाद अब राज्य सरकारों की ओर से भी वैट में कटौती किया जा रहा है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट हो रही है तो वहीं सोने की कीमत फिर से बूम करने लगा है। सोने की कीमत एक बार फिर से रॉकेट रफ्तार से बढ़ने लगी है।

 सोने की कीमत ने पकड़ी रफ्तार

सोने की कीमत ने पकड़ी रफ्तार

सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ने लगी है। सोना एक बार से तेजी के साथ बढ़ने लगा है। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत 51248 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिल रही है। चांदी के भाव आज 61759 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।

 24 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव

सोने की आज की कीमत की बात करें तो सर्राफा बाजारों में आज सोना 51248 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक 3 फीसदी GST के साथ 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 52745 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं जीएसटी के साथ चांदी की कीमत 63611 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि सोने की कीमत और जीएसटी के अलावा ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज, सर्विस चार्ज जैसे चार्ज मिलाकर आपसे 10 से 15 फीसदी मुनाफा लेते हैं, यानी आप तक पहुंचते-पहुंचते सोना 58000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाता है।

 उच्चतम मूल्य से कितना सस्ता

उच्चतम मूल्य से कितना सस्ता

अगर सोने की कीमत की तुलना सोने के ऑल टाइम हाई रेट से करें तो सोने की कीमत 4878 रुपए तक सस्ती है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं इस कीमत की तुलना आज के भाव से करें तो 4878 रुपए सस्ता बिक रहा है। जबकि चांदी अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 14241 रुपए सस्ता बिक रहा है।

 24 कैरेट से 18 कैरेट का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्लैवर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने की कीमत के मुताबिक 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव कुछ इस तरह से हैं।

सोने की शुद्धता सोने का दाम प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट 51248
23 कैरेट 51043
22 कैरेट 46943
18 कैरेट 38436

बिना ATM कार्ड, अब गूगल पे, Paytm से एटीएम मशीन से निकाल सकते हैं कैश, QR कोड करेगा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+