New Year 2022: 1 जनवरी से बदले नियम, इस Bank में अब पैसे जमा करने के लिए देना होगा चार्ज
New Year 2022: 1 जनवरी से बदले नियम, इस Bank में अब पैसे जमा करने के लिए देना होगा चार्ज
नई दिल्ली, 31 दिसंबर। साल 2022 की शुरुआत के साथ ही पैसों से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। बैंक और आपकी सेविंग से जुड़े कई नियमों में नए साल की शुरुआत के साथ ही कई नियम बदल जाएंगे। इन नियमों में मुताबिक अब आपको बैंक में पैसा जमा करने के लिए भी चार्ज देना होगा। 1 जनवरी से बैंकों के नियम में बदलाव होने जा रहा है। बैंकों के नियम में बदलाव के बाद अब आपको बैंक में पैसा जमा करने के लिए शुल्क जमा करना होगा।

1 जनवरी से बदले नियम
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payments Bank) ने 1 जनवरी 2022 से बैंक खाताधारकों पर पैसा जमा करने पर चार्ज लगाने का फैसला किया है। इस बैंक के खाताधारक को एक लिमिट से अधिक कैश निकालने और डिपॉजिट करने पर अब चार्ज देना होगा। अब इस बैंक के बेसिक सेविंग्स अकाउंट से हर महीने 4 बार के बाद कैश निकालने या जमा करने पर अब चार्ज देना होगा। आपको बता दें कि इंडिया पेमेंट बैंक खाताधारकों को महीने में 4 बार फ्री में कैश निकालने और जमा करने की इजाजत देता है। इसके बाद अगर आप कैश निकालते हैं या जमा करते हैं तो आपको हर निकासी या डिपॉजिट करने पर हर ट्रांजैक्शन पर कम से कम 25 रुपए से अधिक देने होंगे।

कैश जमा करने पर देना होगा चार्ज
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सेविंग और करंट अकाउंट से पैसा निकालना या जमा करना अब आपको महंगा पड़ेगा। आप बिना चार्ज के महीने में 10000 रुपये ही जमा कर पाएंगे। इससे अधिक की जमा रकम पर आपको चार्ज देना होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक 10000 रुपए की लिमिट से ज्यादा रकम डिपॉजिट करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा।

कितना लगेगा चार्ज
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में आप बेसिक सेविंग अकाउंटस,सेविंग अकाउंट और करेंट अकाउंट खोल सकते हैं। बेसिक सेविंग्स अकाउंट खाताधारक हर महीने खाते से 4 बार कैश निकाल सकते हैं, लेकिन इसके बाद कैश निकालने पर आपको 0.50 फीसदी चार्ज देना होगा। आपको कम से कम 25 रुपए चार्ज देना होगा। बैंक के सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट खाताधारकों को हर महीने अपने खाते में 10000 रुपए तक की जमा तक कोई शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन इससे अधिक रकम पर आपको 0.50 फीसदी चार्ज देना होगा। वहीं सेविंग और करंट अकाउंट में प्रत्येक महीने 25 हजार रुपए कैश निकालना फ्री है, उससे बाद कैश निकालने पर आपको 0.50 फीसदी चार्ज देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications