Gold Price 21st March: 4800 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का दाम

Gold Price 21st March: 4800 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का दाम

नई दिल्ली, 21 मार्च। सोने की खरीदारी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते सोना 7 में से चार दिन गिरा तो वहीं चांदी की कीमत में 8574 रुपए सस्ता हो गया। सोने की कीमत में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 4784 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के रेट में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। होली की छुट्टी के बाद आज फिर से सर्राफा बाजार खुला, लेकिन सोने की कीमत गिरावट दर्ज की गई है।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमतों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का असर सर्राफा बाजार पर सुबह से ही रहा। मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोना सस्‍ता हो गया। सोमवार को सोने की वायदा कीमत में 27 रुपए की गिरावट आई तो दोपहर के साथ बढ़ती रही। आज MCX पर सोना गिरकर 51420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमत में 3500 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है।

कितना सस्ता हुआ सोना

कितना सस्ता हुआ सोना

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो गुरुवार के मुकाबले सोमवार को सोने की कीमत 51342 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जहां 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51342 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51136 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47029 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38507 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 67426 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने में निवेश

सोने में निवेश

अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सोने की कीमत में आ रही गिरावट का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि आने वाले दिनों में सोना एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने वाला है। सोने की कीमत में फिर से तेजी लौटेगी। बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में आई ये गिरावट कुछ समय के लिए है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच बाजार निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का चुनाव कर रहे हैं। निवेश बढ़ने के साथ ही कीमत में तेजी लौटेगी।

Diesel Price: एक ही झटके में 25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ डीजल, जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+