Gold-Rate: गणेश चतुर्थी से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें 21 अगस्त को सोने-चांदी का ताजा रेट

Gold-Rate: गणेश चतुर्थी से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें 21 अगस्त को सोने-चांदी का ताजा रेट

नई दिल्ली। Gold Price Today 21th August 2020, सोने की कीमत पर दवाब की स्थिति बनी हुई है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत पर दबाव देखा जा रहा है। 21 अगस्त को MCX पर सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अक्टूबर डिलिवरी वाले सोने की कीमत में 161 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 51990 रुपए पर पहुंच गया।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

शुक्रवार को MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत( Gold Rate) में 161 रुपए की गिरावट आई और सोना दोपहर 1 बजे गिरकर 51990 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 144 रुपए नीचे गिरकर 52246 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में गुरुवार को भी गिरावट दर्ज की गई थी। 20 अगस्त को देश भर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 866 रुपए तकक नीचे गिर गई थी और सोने के दाम 52319 रुपए पर बंद हुआ।

चांदी के दाम में मामूली तेजी

चांदी के दाम में मामूली तेजी

जहां सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं शुक्रवार को चांदी के दाम में मामूली तेजी आई। 1 बजे MCX पर सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 315 रुपए उपर चढ़ गई। चांदी की कीमत 67910 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 219 रुपए नीचे गिरकर 70495 के पर ट्रेंड कर रही है।

 वैश्विक बाजार में सस्ता हुआ सोना

वैश्विक बाजार में सस्ता हुआ सोना


वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोपहर 1 बजे तक सोने की कीमत में 0.12 प्रतिशत की गिरावट आ गई थी और सोना गिरकर 1944.20 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत 27.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

 भारत के बड़े शहरों में सोने का रेट

भारत के बड़े शहरों में सोने का रेट

भारतीय सर्राफा बाजार की बात करें तो गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 51990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 50990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर चेन्नई की बात करे तो आज यहां 24 कैरेट सोना 55460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया । वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 51980 रु प्रति 10 ग्राम, दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 55950 रुपए प्रति 10 ग्राम. कोलकाता में 55240 रुपए प्रति 10 ग्राम, केरल में सोना 53020 रुपए प्रति 10 ग्राम, वडोदरा में सोने की कीमत 52950 रुपए और जयपुर में सोना 55950 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

 20 अगस्त को सोने की कीमत

20 अगस्त को सोने की कीमत


सोने की कीमत ( Gold Rate on 20 August 2020) में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना गुरुवाीर को और सस्ता हो गया। सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी की गई सोने-चांदी के औसत रेट पर एक नजर डाले तो 20 अगस्त 2020 को 24 कैरेट सोने की कीमत 866 रुपए गिरकर 52528 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 52318 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48116 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 39396 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+