Gold Rate Todays: सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, निवेश का सुनहरा मौका, 35613 रु बिक रहा 18 कैरेट गोल्ड
Gold Rate Todays: सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, निवेश का सुनहरा मौका, 35613 रु बिक रहा 18 कैरट गोल्ड
नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 17th, Aug 2021. सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई और सोना( Gold Rate) 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बदलाव देखनो को मिला, चांदी के दाम(Silver Rate) में भी उलट फेर होता रहा। है। सोने की कीमत पर नजर डाले तो 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 35613 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

सोने की कीमत पर एक नजर
सर्राफा बाजारों सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार को सोने की कीमत 47484 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी में 1090 रुपए की तेजी आई और चांदी 63977 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। सोने की कीमत में मंगलवार को जहां तेजी आई तो वहीं इससे पहले सोना अपने 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

कितना सस्ता बिक रहा सोना
अगर सोने की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाई मूल्य से करें तो सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना की कीमत अपने उच्चतम स्तर से 8870 रुपए सस्ता हो गया। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य पर पर पहुंच गया। सोना 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत की तुलना करें तो आज सोना 8770 रुपए सस्ता हो गया। वहीं चांदी की कीमत 13121 रुपए प्रति किलोग्राम पर टूटकर 63977 रुपए पर पहुंच गया।

24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47484 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47294 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 43495 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35613 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने में निवेश का मौका
सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सोना एक बार फिर के सस्ता हुआ है, लेकिन आने वाले समय में सोने की कीमत में तेजी लौटगी। सोना एक बार फिर से चढ़ेगा। बाजार जानकारों की माने तो अगले छह महीने में सोना 50000 और अगले एक साल में यह 54000 का लेवल तोड़ सकता है। अगले दो साल तक सोने में तेजी रहेगी। पिछले 20 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सोने में दो से 4 साल तक तेजी बनी रहती है। सोने में निवेश की बात करें तो आने वाले समय में सोना अच्छा रिटर्न देगा। सोने की कीमत में उछाल देखने को मिलेगी। केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक लॉग टर्म में सोना अच्छा रिटर्न देगा। उनके मुताबिक अगले छह महीने में सोना 50000 और एक साल में 54 हजार रुपए से लेकर 60000 रुपए के आंकड़े को छू सकता है।

90000 के आंकड़े को पार कर जाएगा सोना
बाजार जानकारों और फंड मैनेजर के मुताबिक आने वालों दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौटेगी। सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा। कोरोना वायरस और वैक्सीनेशन की रफ्तार के कारण सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। डिएगो पैरिला की माने तो सोना अगले 3 से 5 साल में दोगुने पर पहुंच जाएगा। यानी सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत 3000-5000 डॉलर प्रति औंस पर होगी तो वहीं यहां सोना 90 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच
Gold Rate on 13 August 2021: संभला सोना, चांदी में भी सुधार, 42759 पर पहुंचा 22 कैरेट गोल्ड का रेट












Click it and Unblock the Notifications