Gold Rate on 13 August 2021: संभला सोना, चांदी में भी सुधार, 42759 पर पहुंचा 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate on 13 August 2021: संभला सोना, चांदी में भी सुधार, 42759 पर पहुंचा 22 कैरेट गोल्ड का रेट

नई दिल्ली। Gold Rate on 13 August 2021. सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सोना लगातार गिरने के बाद संभलने लगा है। सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। सोना एक बार फिर से चढ़ने लगा है। 13 अगस्त को सर्राफा बाजारों में रौनक लौट आई। सोने की कीमत 46 हजार के आंकड़े तक पहुंच गई थी, जिसके बाद सोने का भाव तेजी से लौट रही है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सोने की कीमत में फिर से तेजी लौट आई है। सोना एक बार फिर से बढ़ने लगा है। खरीदारी से पहले आइए जानें सोने की आज की कीमत....

 सोना फिर से हुआ सस्ता

सोना फिर से हुआ सस्ता

Gold Price Today 13th, Aug 2021. सोने की कीमत में फिर से तेजी लौट रही है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में तेजी आई। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार 13 अगस्त को सोने की कीमत में 150 रुपए की बढ़त देखने को मिली और 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 46680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 306 रुपए गिरकर 62416 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट से 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत पर एक नजर

24 कैरेट से 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत पर एक नजर

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक 13 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव कुछ इस तरह से दर्ज किए गए। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46493 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42759 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने का भाव 35010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

 9500 रुपए सस्ता सोना खरीदने का मौका

9500 रुपए सस्ता सोना खरीदने का मौका

अगर सोने की ताजा कीमत की तुलना करें तो सोने के दाम में बड़ी तेजी आई है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है, लेकिन अगर सोने के दाम की बात करें तो गोल्ड की कीमत अपने उच्चतम स्तर से 9574 रुपए सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया था, उस वक्त सोना 56264 रुपए के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोना जहां 9574 रुपए सस्ता हो चुका है तो वहीं चांदी भी पिछले साल से 13286 रुपए टूटकर 62416 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

 गोल्ड बांड खरीदने का आज आखिरी मौका

गोल्ड बांड खरीदने का आज आखिरी मौका

9 अगस्त से आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। मोदी सरकार ने एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड बांड योजना 2021-22( sovereign gold bond scheme 2020-21 ) मोदी सरकार ने 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम की पांचवीं किश्त की शुरुआत की है। इस बार गोल्ड बांड स्कीम की निर्गम मूल्य 4807 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है। वहीं अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपए प्रति ग्राम का अतिरिक्त छूट मिलेगा।

 सोना देगा तगड़ा रिटर्न

सोना देगा तगड़ा रिटर्न

सोने में निवेश की बात करें तो आने वाले समय में सोना अच्छा रिटर्न देगा। सोने की कीमत में उछाल देखने को मिलेगी। केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक लॉग टर्म में सोना अच्छा रिटर्न देगा। उनके मुताबिक अगले छह महीने में सोना 50000 और एक साल में 54 हजार रुपए से लेकर 60000 रुपए के आंकड़ को छू सकता है।

 90000 के आंकड़े को पार कर जाएगा सोना

90000 के आंकड़े को पार कर जाएगा सोना

बाजार जानकारों और फंड मैनेजर के मुताबिक आने वालों दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौटेगी। सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा। कोरोना वायरस और वैक्सीनेशन की रफ्तार के कारण सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। डिएगो पैरिला की माने तो सोना अगले 3 से 5 साल में दोगुने पर पहुंच जाएगा। यानी सोने की अंतरराष्‍ट्रीय कीमत 3000-5000 डॉलर प्रति औंस पर होगी तो वहीं यहां सोना 90 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच सकता है।

Bank Holidays: जल्दी निपटा लें जरूरी काम, कल से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पूरी लिस्ट यहां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+