सोने में जारी गिरावट थमी, आज इतना महंगा हुआ सोना, जानिए अपने शहर में सोने के आज का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में पिछले दो दिनों से हो रही गिरावट के बाद गुरुवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को सोना 350 रुपए चढ़कर 32250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत में 450 रुपए का उछाल आया और चांदी की कीमत 37900 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी
कारोबारियों के मुताबिक डॉलर 16 माह के उच्च स्तर से फिसलने की वजह से निवेशकों ने पीली धातु को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा और सोने में निवेश में हुई बढ़ोतरी की वजह से गुरुवार को सोने की कीमत में इजाफा हुआ। इसके अलावा स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग का असर भी हुआ। सोने की कीमत में गुरुवार को 350 रुपए ऊपर चढ़ गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 350 रुपए चढ़कर 32,250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32250 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 350 रुपए की बढ़ोतरी के साथ उसकी कीमत 32,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। अगर बात करें 8 ग्राम वाली गिन्नी की तो वो 24,800 रुपए पर स्थिर रही।

चांदी की कीमत में तेजी
इंडस्ट्री यूनिट की मांग के कारण चांदी की कीमत में तेजी आई। चांदी हाजिर भी 450 रुपए की बढ़त के साथ 37,900 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 452 रुपए चढ़कर 36,671 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा के स्तर पर कायम रहा।












Click it and Unblock the Notifications