Gold Price Today: रूस-यूक्रेन युद्ध का इफेक्ट, सोना 53000 रु तो चांदी 70 हजार के पार

Gold Price Today:सोना 53000 रु तो चांदी 70 हजार के पार

नई दिल्ली, 7 मार्च। यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध का असर भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने लगा है। भारतीय बाजारों में सोने की कीमत में जोरदार तेजी देखने को मिली है। हालात ये हैं कि सोना अपने अपने उच्चतम स्तर से महज 3000 रुपए नीचे रह गया है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत 70 हजार रुपए के पार हो गया है। ताजा हाल अगर देखें तो भारतीय बाजारों में आज सोने की कीमतों में जोरदार उछाल आया और MCX पर सोने की कीमत में 1.8 फीसदी की तेजी आई और सोना 53500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही सोने की कीमत

रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही सोने की कीमत

सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से केवल 2700 रुपए पीछे रह गया है। सोने की कीमत जहां अगस्त 2020 में 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर कीमत से तुलना करें तो सोने की कीमत 53 हजार पर पहुंच गई वहीं 3 फीसदी जीएसटी के साथ इसकी कीमत 54831 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी सोना अपने उच्चतम स्तर से महज 3 हजार रुपए नीचे हैं।

 वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत

अगर वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो आज सोने के हाजिर भाव में 1.5 फीसदी की तेजी आई और सोना उछलकर 1,998.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी कीमत 1.7% की तेजी के साथ 26.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत

सोने की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 53234 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 53021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48762 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39926 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 31142 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं आज चांदी 69920 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर जीएसटी के साथ देखें तो चांदी की कीमत 72017.60 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

Recommended Video

    Gold Silver Price Today: Russia- Ukrain war के बीच सोने-चांदी के बढ़े दाम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+