Gold Rate 9th Dec: सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, 15000 रु गिरे चांदी के दाम
Gold Rate 9th Dec: सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, 15000 रु गिरे चांदी के दाम, जानें अपने शहर में सोने का भाव
नई दिल्ली। Gold Rate Today 9th Dec। बुधवार को सोने की कीमत में मामूली सुधार हुई, लेकिन अगले ही दिन सोना फिर से गिर गया। गुरुवार 9 दिसंबर को सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं चांदी अपने उच्चतम मूल्स से 15000 रुपए तक सस्ता हो गया। वेडिंग सीजन में सोने-चांदी की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ आप उठा सकते हैं और सस्ती दरों पर सोना खरीद सकते हैं।

सोने की आज की कीमत
गुरुवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिला है। 9 दिसंबर को सोने की कीमत 143 रुपए नीचे गिर गई और सोना फिर से 48000 के नीचे आ गया है। यानी 9 दिसंबर को सोने की कीमत 47966 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है।

8000 रुपए सस्ता सोना, चांदी 15000 रुपए तक गिरा
9 दिसंबर को सोने की कीमत में गिरावट आई है और सोना गिरकर 47966 रुपए पर पहुंच गया। सोने की इस कीमत की तुलना अगर आप उससे उच्चतम मूल्य से करें तो सोना 8000 रुपए तक सस्ता बिक रहा है। 7अगस्त 2020 को सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56264 रुपए के उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया था, जिसके बाद से सोने की कीमत में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। वहीं चांदी की कीमत की तुलना करें तो चांदी अपने उच्चतम मूल्य 76004 रुपए प्रति किलोग्राम की तुलना में 14789 रुपए तक सस्ता हो चुका है।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का आज का मूल्य
9 दिसंबर को सोने चांदी की कीमत की तुलना करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक
- 24 कैरेट शुदधता वाले सोने की कीमत 47966 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।
- 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47774 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43937 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 35975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- वहीं 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 28060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- चांदी की कीमत 61219 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं अपने शहर में सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
Reliance Jio : महंगे प्लान का झटका देने के बाद Jio ने दिया तोहफा, रिचार्ज पर मिल रहा है Cashback


Click it and Unblock the Notifications
