Reliance Jio : महंगे प्लान का झटका देने के बाद Jio ने दिया तोहफा, रिचार्ज पर मिल रहा है Cashback
Reliance Jio : महंगे प्लान का झटका देने के बाद Jio ने दिया तोहफा, रिचार्ज पर मिल रहा है Cashback
नई दिल्ली, 7 दिसंबर। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 1 दिसंबर से अपने सभी प्लान महंगे कर दिए हैं। जियो ने सभी रिचार्ज प्लान की कीमत 20 फीसदी तक बढ़ीदी, वहीं अब रितार्ज महंगा कर झटका देने के बाद जियो ने ग्राहकों को तोहफा दिया है। जियो ने अपने कैशबैक वाले प्लान्स को रिवाइज किया है । इन प्लान्स को इसी साल पेश किया गयाथा, जिसे एक बार फिर से रिवाइज किया गया है।

जियो ने रिवाइज किया प्लान
जियो ने अपने प्लान्स को रिवाइज किया है। इन प्लान्स में यूजर्स को 20 फीसदी कैशबैक का ऑफर मिल रहा है। इसी साल इन प्लान्स को पेश किया गया था। पहले इस कैशबैक प्लान्स को 249 रुपए औप 555 रुपए और 599 रुपए वाले प्लान के साथ पेश किया गया था, अब इस प्लान को कंपनी ने 299 रुपए 699 रुपए और 719 रुपए वाले प्लान्स के साथ जोड़ दिया है। अब यूजर्स को इन प्लान के साथ 20 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

20 फीसदी कैशबैक का ऑफर
आपको बता दें कि जियो अपने इन प्लान्स को रिचार्ज करवाने वाले यूजर्स को 20 फीसदी तक का कैशबैक देता है। आप कैसे ही इन प्लान्स को रिचार्ज करवाएंगे आपको 3 दिन के भीतर आपके वॉलेट में 20 फीसदी कैशबैक वापस आ जाएगा। इस कैशबैक का आप इस्तेमाल रिलायंस रिटेल, रिलायंस डिजीटल, रिलायंस मेटमैड, रिलायंस स्मार्ट, जियोमार्ट में कर सकते हैं।

रिचार्ज हुआ महंगा
टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया है। पहले एयरटेल( Airtel) ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया तो इसके बाद वोडाफोन-आइडिया( Vodafone-Idea) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को झटका देते हुए सभी रिचार्ज प्लान को महंगा कर दिया। जहां एयरटेल और वीआई के यूजर्स को झटका मिला तो वहीं अब रिलायंस जियो( Reliance Jio) ने भी अपने ग्राहकों को बड़ा जोर का झटका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications