Gold Rate: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, 8608 रु सस्ता बिक रहा है सोना
Gold Rate: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, 8608 रु सस्ता बिक रहा है सोना
नई दिल्ली। Gold Price Today 24th, Aug 2021 . अगर आप अपने लिए या शादी -ब्याह में किसी को तोहफा देने के लिए के लिए सोने की ज्वैलरी( Gold) खरीदना चाहते हैं तो आपके पास गोल्डन चांस हैं। सोने की कीमत( Gold Rate) में बड़ी गिरावट आई है। सोना एक बार फिर से गिरने लगा है। सोने के दाम में बड़ी गिरावट का असर है कि सोना अपने उच्चतम मूल्य से 8606 रुपए सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ आप उठा सकते हैं। हालांकि बाजार जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी लौटेगी।

मंगलवार को सोने की कीमत
मंगलवार को सोने की कीमत में तजी लौटी। सोमवार के मुकाबले सोने का भाव 252 रुपए महंगा हो गया। MCX पर सोने की कीमत की बात करें तो अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47626 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के दाम में 0.07 फीसदी की तेजी आई और य बढ़कर 47626 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
Recommended Video

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
सर्राफा बाजारों में मंगलवार को सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। मंगलवार को सोन-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट कुछ इस तरह से हैं....
24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47646 रुपए प्रति 10 ग्राम ।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47455 रुपए प्रति 10 ग्राम।
22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43644 रुपए प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 35735 रुपए प्रति 10 ग्राम।
चांदी की कीमत 63030 रुप प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

8608 रुपए सस्ता बिक रहा सोना
सोने की आज की कीमत( Gold Rate Today's) पर नजर डाले तो आज सोना सस्ता हो गया है। पिछले साल 7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया था। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56254 रुपए के ऑल टाइम हाई रट पर पहुंच गई थी। अगर इस कीमत से तुलना करें तो सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना जहां 8606 रुपए सस्ता बिक रहा है तो वहीं चांदी की कीमत 13303 रुपए तक सस्ता हो चुका है।

सोने में निवेश का गोल्डन चांस
बाजार जानकारों की माने तो सोने में निवेश करने का ये अच्छा मौका है। वर्तमान में सोने की कीमत 8606 रुपए तक नीचे है, जबकि अगले छह महीने में सोना 50000 रुपए और एक साल ये 54000 रुपए क आंकड़े को पार कर सकता है। बाजार जानकारों के मुताबिक सोने में शॉर्ट टर्म के लिए निवेश नहीं करें, हमेशा लॉग टर्म निवेश ही लाभकारी होता है।
तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ी इन दो चीजों की बिक्री












Click it and Unblock the Notifications