Gold Rate: सोना हुआ और महंगा, चांदी की कीमत में 2384 रुपए की बड़ी गिरावट , जानिए सोने-चांदी का ताजा रेट
Gold Rate: सोना हुआ और महंगा, चांदी की कीमत में 2384 रुपए की बड़ी गिरावट , जानिए सोने-चांदी का ताजा रेट
नई दिल्ली। सोने की कीमत में तेजी का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। आज एक बार फिर से सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई और बाजार बंद होने तक सोना 53277 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जहां सोने की कीमत में 118 रुपए की तेजी आई तो वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 2384 रुपए की बड़ी गिरावट आई है। गुरुवार को चांदी की कीमत में गिरावट आई और चांदी का भाव 61760 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने के कीमत में तेजी
सोने की कीमत में आज तकेजी आई। बाजार बंद होने तक सोना 53277 रुपएओ प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 24 कैरेट सोने की कीमत 53277 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही तो वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 53064 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहे। वहीं 22 कैरेट सोने कीकीमत 48802 रुपर प्रति 10 ग्राम पर रहा। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 39958 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 31167 रुपए पर रही।

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
जहां सोने की कीमत बढ़ी तो वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। चांदी की कीमत 2384 रुपए की गिरावट आई। चांदी आज गिरकर 61760 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं बुधवार को चांदी की कीमत 64300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई ती। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1956 डॉलर प्रति औंस और चांदी 23.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार पर पहुंच गई थी।

सोने की वायदा कीमतों में गिरावट
आपको बता दें कि सोने के कमजोर हाजिर मांग के कारण गुरुवार को सोने के वायदा कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। MCX पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 237 रुपए की गिरावट आई। वहीं अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 271 रुपए गिर गई और सोने की वायदा कीमत यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,786 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई।












Click it and Unblock the Notifications