Valentine's day पर देना चाहते हैं गोल्ड गिफ्ट तो खरीदने से पहले जानें हफ्ते भर में कितना महंगा हुआ सोना-चांद
Valentine's day पर देना चाहते हैं गोल्ड गिफ्ट तो खरीदने से पहले जानें हफ्ते भर में कितना महंगा हुआ सोना-चांदी
नई दिल्ली, 13 दिसंबर। सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई हैं। सोना कभी चढ़ता है तो कभी उतरता हैं। अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को गोल्ड या सिल्वर का गिफ्ट देना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। गोल्ड-सिल्वर की खरीदारी से पहले जानें कि बीते एक हफ्ते में सोने की कीमत में कितना उठा-पटक रही और सोने का ताजा भाव क्या है।

इस हफ्ते सोने का हाल
सोने की कीमत पर नजर डाले तो वर्तमान में सोने की कीमत 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो चुकी है। सोने के दाम पर नजर डाले तो इस हफ्ते सोने की कीमत में तेजी आई है । वहीं सिल्वर की कीमतों में भी तेजी आई और चांदी की कीमत बढ़कर 62 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। अगर पूरे हफ्ते के सोने की कीमत पर नजर डालें तो इस हफ्ते सोना 640 रुपए महंगा हुआ तो वहीं चांदी की कीमत में 792 रुपए की तेजी आई गई है।

सोने की कीमत पर एक नजर
- सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से हैं।
- 7 फरवरी 2022 को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48280 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
- 8 फरवरी 2022 को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48444 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
- 9 फरवरी 2022 को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48665 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
- 10 फरवरी 2022 को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48901 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
- 11 फऱवरी 2022 को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48920 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

सोने में निवेश का सही समय
वर्तमान में सोने की कीमत 48 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है। कोरोना की तीसरी लहर के आने के बाद से सोने की कीमत में तेजी आने लगी है। निवेशकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने की क्या स्थिति होगी। मनी कंट्रोल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी आएगा। निवेश के लिए ये वक्त अच्छा है। रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स के हवाले से लिखा गया है कि आने वाले 12 से 15 महीनों में सोने की कीमत 1.50 लाख रुपये प्रति औंस को पार कर जाएगी। आपको बता दें कि एक औंस 28 ग्राम के करीब होता है।
Bank Holidays: हड़ताल कैंसिल, फिर भी अगले 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें तारीख












Click it and Unblock the Notifications