Bank Holidays: हड़ताल कैंसिल, फिर भी अगले 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें तारीख
Bank Holidays:अगले 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें तारीख
नई दिल्ली, 11 फरवरी। अगर फरवरी महीने में आपके पास बैंक से जुड़ा काम हैं और आप आने वाले दिनों में बैंक जाकर उन कामों को पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक कर लें। आपको बता दें कि फरवरी के बाकी बचे दिनों में से 9 दिन बैंक रहने वाले हैं। वहीं इस महीने वाले वाली बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल भी टल गई है। बैंकों की हड़ताल को अब फरवरी के बजाण मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले चेक कर लें कि आपका बैंक खुला है या नहीं।

बैंकों की छुट्टी
इस महीने फरवरी के अगले 17 दिनों में से 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, फरवरी के बाकी बचे दिनों में से 9 दिन बैंक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि आपको बता दें कि ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी। ये छुट्टियां राज्यों के त्योहारों और सरकारी छुट्टियों के मुताबिक दी जाती है।

जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक
RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 15 फरवरी को मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस और लुई-नगाई-नी के कारण इंफाल, कानपुर, लखनउ में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 16 फरवरी को गुरू रविदास जयंती के कारण चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 18 फरवरी को डोलजात्रा के कारण कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। जबकि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के कारण बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंकों की छुट्टी होगी।

देशभर के बैंक रहेंगे बंद
इन छुट्टियों के अलावा बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी के दिन देशभर के बैंक बंद रहेंगे। यानी 12 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार, 13 फरवरी को रविवार, 20 फरवरी को रविवार, 26 फरवरी को महीने के चौथा शनिवार और 27 फरवरी को रविवार के कारण देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी होगी।












Click it and Unblock the Notifications