Gold Rate: रिकॉर्ड स्तर से 4000 रु सस्ता बिक रहा है सोना,जानें कैसा रहेगा धनतेसर-दिवाली पर सोने का हाल

Gold Rate: रिकॉर्ड स्तर से 4000 रु सस्ता बिक रहा है सोना,जानें कैसा रहेगा धनतेसर-दिवाली पर सोने का हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 9th November. धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमत( Gold Rate) में तेजी का दौर शुरू हो गया है। सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी लौट आई है। सोने के साथ-साथ चांदी के दाम( Silver Rate) में भी तेजी आ गई है। भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के पहले दिन ही सोने-चांदी के दाम में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली, हालांकि सोना अपने उच्चतम स्तर से अभी भी 4000 रुपए सस्ता बिक रहा है।

 सोने के दाम में तेजी

सोने के दाम में तेजी

सोमवार को सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) में तेजी देखने को मिल रही है। सोना एक बार फिर से से तेजी को ओर बढ़ने लगा है। धनतेरस( Dhanteras 2020) और दिवाली( Dilwai 2020) पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। सोने की मांग में तेजी आ जाती है। मांग में तेजी आने से कीमत में बढ़ोतरी होती है। जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रहा है, सोने-चांदी की कीमत में तेजी आने लगी है। सोमवार को एमसीएक्स(MCX) पर सोने की फ्यूचर रेट में 0.45% की तेजी हुई। सोना आज तेजी के साथ 52404 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 1.5 फीसदी की बड़ी तेजी देखने को मिली और सोमवार को चांदी के दाम 66309 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 पिछले हफ्ते के मुकाबले सोना 1500 रुपए महंगा

पिछले हफ्ते के मुकाबले सोना 1500 रुपए महंगा

अगर पिछले हफ्ते से सोने की दाम की तुलना करें तो सोने में 1500 रुपए की तेजी आ गई है। पिछले 5 दिनों में सोने की कीमत में 1500 रुपए की तेजी देखने को मिीली। वहीं चांदी की कीमत में पिछले 5 दिनों में 4000 रुपए की तेजी आई है।

रिकॉर्ड स्तर से 4000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

रिकॉर्ड स्तर से 4000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना


अगर सोने की कीमत में तुलना रिकॉर्ड हाई रेट से करें तो सोने की कीमत सोना अभी भी अपने उच्चतम स्तर से 4000 रुपए सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त को सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। 10 ग्राम सोने का भाव 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं सोमवार को सोने की कीमत 52404 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रही है। यानी सोना अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से चार हजार सस्ता बिक रहा है।

भारतीय सर्राफा बाजार का हाल

भारतीय सर्राफा बाजार का हाल

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए सोने-चांदी के रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 52412 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 52202 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48009 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39309 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है तो चांदी की कीमत 66128 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 धनतेरस -दिवाली पर कहां पहुंच सकता है सोना ?

धनतेरस -दिवाली पर कहां पहुंच सकता है सोना ?

दिवाली-धनतेरस 2020 पर सोने की कीमत में सुधार देखने को मिल सकता है, हलांकि जानकारों की माने तो इस त्योहारी सीजन पर माहौल पिछले साल जैसा नहीं होगा। एंजेल ब्रोकिंग के कमोडिटी के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक कोरोना संकट के दौरान बाजार में अस्थिरता के कारण सोना निवेशकों की पहली पसंद बन हुआ है। निवेशकों का आकर्षण बढ़ने के कारण सोने के भाव में तेजी जारी रह सकती है। ऐसे में दिवाली-धनतेरस से पहले सोने की कीमत में मामूली सुधार देखने को मिल सकता है। सोना 50 से 55000 रुपए के बीच रह सकता है तो वहीं चांदी की कीमत 65000 रुपए के करीब रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+