Gold Rate: न करें सोने के और गिरने का इंतजार, आज खरीदे सबसे सस्ता सोना, चांदी भी लुढ़की, चेक करें रेट
Gold Rate: न करें सोने के और गिरने का इंतजार, आज खरीदे सबसे सस्ता सोना, चांदी भी लुढ़की, चेक करें रेट
नई दिल्ली। सोने की कीमत में फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम में आज फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को सोने के दाम में आई इस गिरावट के कारण सोना एक बार से नीचे गिर गया है। ऐसे में फेस्टिवल सीजन में अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौका है। यानी अगर आप गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपको आज कम रुपये खर्च करने होंगे।

सोना गिरा, चांदी की चमक पड़ी फीकी
बुधवार को MCX में सोने और चांदी की कीमतों में (Gold-Silver) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 7 सितंबर को सोने के हाजिर भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमतों के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50422 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जबकि चांदी 52816 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव
- इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा के मुताबिक, 7 सितंबर 2022 को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 339 रुपए गिरकर 50422 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। एक नजर डालते हैं आज के सोने के दाम पर।
- 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50422 रुपए प्रति 10 ग्राम।
- 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50220 रुपए प्रति 10 ग्राम।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46187 रुपए प्रति 10 ग्राम।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37817 रुपए प्रति 10 ग्राम।

सुस्त पड़ी चांदी
सोने के अलावा चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत 53000 के नीचे आ गई हैं। चांदी 880 रुपए तक गिरकर 52816 रुपए तक गिर गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में 82 रुपए की मामूली गिरावट देखने को मिली है। आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में तेजी के अनुमान है। फेस्टिवल सीजन में सोने की कीमत में सोने की कीमत में तेजी आ सकती है। मांग में तेजी का असर सोने के दाम पर पड़ सकता है।

चेक करें अपने शहर के रेट्स
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.












Click it and Unblock the Notifications