Good News: अक्षय तृतीया से पहले धड़ाम हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, खरीदारी से पहले जानें आज का रेट

Good News: अक्षय तृतीया से पहले धड़ाम हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, खरीदारी से पहले जानें आज का रेट

नई दिल्ली। वेडिंग सीजन में सोने की मांग में तेजी आ जाती है। लोग शादियों से सीजन में जमकर सोने की खरीदारी करते हैं, ऐसे में कीमतों में तेजी देखा जाता है, लेकिन इसके उलट इस बार वेडिंग सीजन के बावजूद सोने की कीमत में गिरावट आई है। अक्षय तृतीया (Akshaya tritiya) से पहले अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है।

Gold rate: Gold price down before Akshya Tritiya 2022, Silver price also down in wedding season

सोने की कीमत में गिरावट

28 अप्रैल को सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोना आज फिर से सस्ता हो गया। सोने के दाम में आई इस गिरावट के बाद अब कीमती धातु के दाम 51264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। आज सोना जहां 51 हजार के करीब पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 63991 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। यानी अगर आपके घर में शादी है या आप किसी को सोने-चांदी की ज्वैलरी गिफ्ट करना चाहते हैं तो ये सबसे अच्छा मौका है।

24 कैरेट से 14 कैरेट कर के सोने की कीमत

इंडियन बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए गए रेट के मुताबिक 28 अप्रैल को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51059 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46958 रुपए प्रतचि 10 ग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा डिमांड 22 कैरेट के सोने की ही होती है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदीकी कीमत आज कल के मुकाबले गिरकर 63991 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

भारत में घटी सोने की मांग

भारत में लोगों का मोह सोने से भंग हो गया है। या यूं कहे कि बढञती महंगाई के कारण लोगों के पास सोना खरीदने के लिए फंड बचता ही नहीं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक साल 2022 की पहली तिमाही में भारत में सोने की मांग 18 प्रतिशत तक घट गई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में भारत में 135.5 टन सोने का आयात किया गया। जबकि 2021 की पहली तिमाही में 165.8 टन सोने का आयात हुआ था। कीमत में बढ़ोतरी और महंगाई के कारण सोने की खरीद में गिरावट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+