Gold Rate: घरेलू बाजार में फिर लुढ़का सोना, महाशिवरात्रि से ठीक पहले कीमत 45000 रु से नीचे गिरी

Gold Rate: घरेलू बाजार में फिर लुढ़का सोना,कीमत 45000 रु से नीचे गिरी, जानें चांदी का हाल

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि से ठीक पहले सोने की कीमत में फिर से बड़ी गिरावट आई है। सोना एक बार फिर से लुढ़क गया है। सोने के दाम में 10 मार्च को फिर से गिरावट आई और सोना लुढ़ककर 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गया। बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी मामूली गिरावट आई और भाव 66237 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में सुधार के बावजूद घरेलू बाजार में सोने के दाम में मंदी देखने को मिली।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

घरेलू बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज बाजार खुलते ही सोना 67 रुपए नीचे गिर गया। सुबह 11 बजे के करीब सोने के वायदा कीमत में 0.51 फीसदी की गिरावट आई और सोना 44790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं खबर लिखे जाने तक सोना का वायदा भाव 0.31फीसदी तक गिर गया। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 44730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

 सोने के वायदा कीमत में गिरावट

सोने के वायदा कीमत में गिरावट

बुधवार को 5 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 44730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जून डिलीवरी वाले सोने के भाव में 0.26 फीसदी की गिरावट आई और सोना 44990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 0.59 फीसदी तक गिर गया और कीमत 45101 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत

चांदी की कीमत

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मई डिलीवरी वाले चांदी की कीमत में 482 रुपए की गिरावट आई और चांदी 0.71 फीसद गिरकर 66998 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं जुलाई डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 409 रुपए गिरकर 68057 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम

इंडिया बुलिय़न एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रट पर नजर डाले तो बुधवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44673 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरट वाले सोने की कीमत 44494 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने का भाल 40920 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 करेट शुद्धता वाले सोने का भाव 33505 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गय। वहीं चांदी की कीमत 66237 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

लुढ़ककर 42000 रुपए तक पहुंच सकता है सोना

लुढ़ककर 42000 रुपए तक पहुंच सकता है सोना

बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में आई ये गिरावट शॉर्टटर्म है। उनके मुताबिक सोना जल्द बाउंस बैक करेगा। माना जा रहा है कि सोना 42 हजार रुपए तक गिर सकता है, लेकिन ये गिरावट अस्थायी है। मांग में तेजी आते ही सोना फिर से चमकने लगेगा। जानकारों के मुताबिक साल 2021 में सोना अच्छा रिटर्न देगा।

गिर रहा है सोना-30 सालों में सोने की सबसे खराब शुरुआत

गिर रहा है सोना-30 सालों में सोने की सबसे खराब शुरुआत

सोने के लिए साल 2021 कुछ खास नहीं रहा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार 30 सालों में सोने की सबसे खराब शुरुआत रही है। साल 1991 में सोने की शुरुआत सबसे बुरी रही थी, जिसके बाद साल 2021 में सोना लगातार गिरता जा रहा है।

7th Pay Commission:केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बकाया DA का भुगतान इस तारीख से करेगी सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+