वेडिंग सीजन में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी सस्ती, जानिए आज सोने का भाव
नई दिल्ली। शादी के सीजन में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोने की कीमत में 290 रुपए में गिरावट आई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोने की कीमत में 290 रुपए की गिरावट आई और सोना 31560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 31560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में गिरावट
सोने की कीमत में 290 रुपए की गिरावट आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,410 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। गिन्नी की कीमत में 100 रुपए की गिरावट 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम रह गया।

चांदी भी फिसली
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत में 200 रुपए का नुकसान हुआ। चांदी में 37,100 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 253 रुपए घटकर 35,782 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का लिवाल 1,000 रुपए टूटकर 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा रह गया।

क्यों आई गिरावट ?
वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट आई। लोकल ज्वेलर्स और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण इसमें गिरावट आई। वहीं स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ओर से घटी मांग की वजह से सोने की कीमत में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.13 प्रतिशत गिरकर 1,213 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।












Click it and Unblock the Notifications