Gold Rate: हफ्ते के पहले दिन धड़ाम हुआ सोना, 10000 रुपए गिरे दाम, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

Gold Rate: हफ्ते के पहले दिन धड़ाम हुआ सोना, 10000 रुपए गिरे दाम, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

नई दिल्ली, अप्रैल 13: वेडिंग और फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होने वाली है। शादियों के सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है। मांग में तेजी आने के साथ ही सोने की कीमत में तेजी आने लगती है। ऐसा ही अप्रैल महीने में अब तक देखने को मिल रहा था, लेकिन सोमवार को हफ्ते के पहले दिन ही सोना धड़ाम हो गया। 12 अप्रैल 2021 को सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। सोने की खरीदारी से पहले जान लें गोल्ड का ताजा रेट।

 सोना हुआ फिर से सस्ता

सोना हुआ फिर से सस्ता

शादियों से सीजन के शुरुआत से पहले ही सोने की कीमत में गिरावट आ गई है। सोमवार, 12 अप्रैल को सोने की कीमत में गिरावट आई। लगातार चढ़ने के बाद सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। 12 अप्रैल को सोना 71 रुपए नीच लुढ़क गया। आपको बता दें कि अप्रैल महीने में अब तक सोने की कीमत में तेजी आ रही थी, लेकिन 12 तारीख को सोने में मामूल गिरावट देखने को मिली। सोने के साथ-साथ चांदी के दाम भी गिरे।

 आज 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम

आज 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट प्रकाशित किए जाते हैं। सुबह और शाम दोनों समय के सोने-चांदी के भाव प्रकाशित किए जाते हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित सोने-चांदी के दाम पर नजर डाले तो सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत की बात करें तो इसमें 71 रुपए की गिरावट आई और इसके दाम गिरकर 46375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46189 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 42480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा गोल्ड ज्लैवरी 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने से तैयार किए जाते हैं। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34781 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की कीमत में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है। आज चांदी के दाम 76 गिर गया। आज सर्राफा बाजारों में चांदी की कीमत 66854 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के दाम को देशभर में मान्यता प्राप्त है। वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के दाम में जीसटी शामिल नहीं किया गया है।

 MCX पर सोने की कीमत

MCX पर सोने की कीमत

अगर सोने के फ्यूचर रेट की बात करें तो एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.10 फीसदी की गिरावट आई। जून डिलीवरी वाले सोने के वायदा कीमत 47 रुपए गिरकर 46546 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं गसत डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 0.04 फीसदी की तेजी रही और सोना 46800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

पिछले हफ्ते कैसा रहा सोने का दाम

पिछले हफ्ते कैसा रहा सोने का दाम

सर्राफा बाजारों में अप्रैल महीने में सोने की कीमत पर नजर डाले तो अब तक 24 कैरेट शुद्धता वाल सोने की कीमत में 2364 रुपए की तेजी आ चुकी है। 31 मार्च 2021 को सोना जहां 44190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका था तो वहीं 1 अप्रैल को सोना 44919 रुपए प्रति 10 ग्रम पर पहुंच गया, जबकि 5 अप्रैल को सोने की कीमत 45259 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 6 अप्रैल को सोन की कीमत 45410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिक गया। वहीं 7 अप्रैल को सोने की कीमत 45929 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 8 अप्रैल को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46411 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 9 अप्रैल को सोने की कीमत 46446 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

10000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

10000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

कोरोना वायरस के मामलों में तेजी के साथ ही सोने की चमक बढ़ी है। सोमवार को सोना 46375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर सोने के इस भाव की तुलना उसके उच्चतम रेट से करें तो गोल्ड अपने ऑल टाइम हाई से करीब 10000 रुपए से अधिक सस्ता हो चुका है। गौरतलब है कि 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत से अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। बाजार जानकारों के मुताबिक साल 2021 मनें सोने की पिछले 30 सालों में सबसे खराब शुरुआत रही है। जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देकने को मिली, वहीं अप्रैल के शुरुआती दिनों में तेजी लौट आई है।

खुशखबरी, एक बार फिर सस्ता हो गया सोना, शीर्ष स्तर से 10000 रुपए गिरे भाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+