Gold Rate: सोने की कीमत में फिर से उलटफेर, चांदी हुई सस्ती, चेक करें आज का ताजा भाव
नई दिल्ली, जुलाई 9। सोने-चांदी की कीमत में उलटफेर की स्थिति बनी हुई है। सोने के दाम में फिर से बदलाव हुए है। सोना आज फिर से लुढ़क गया। सोने के दाम में आज 543 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 47781 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सर्राफा बाजार में आज सोने के हाजिर भाव में तेजी आई तो वहीं वायदा बाजार में मामूली तेजी देखने को मिली। वहीं आज चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिला है।

MCX पर सोने की कीमत
एमसीएक्स पर सोने की कीमत में मामूली तेजी आई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने में मामूली तेजी लौटी। सोना एक बार फिर से 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 47868 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सितंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत में 0.27 फीसदी की गिरावट आई और चांदी की कीमत 68778 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोना फिर से हुआ सस्ता
हफ्ते के आखिरी दिन सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई। 9 जुलाई को सोने की कीमत 543 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया तो वहीं चांदी की कीमत 830 रुपए तक नीचे गिर गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक आज सोना 47787 रुपए और चांदी 68212 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करने लगा।

24 कैरेट से 18 कैरट तक के सोने का आज का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी आज के सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो आज....
- 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47781 रुपए प्रति 10 ग्रम पर पहुंच गया।
- 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव आज 47590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43767 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35836 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है।
- वहीं चांदी की कीमत 68212 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

8000 रुपए सस्ता बिक रह सोना
आपको बता दें कि अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत उस वक्त 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर इस कीमत से तुलना करें तो सोना अब तक 8000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। अगर आप भी अपने शहर में सोने की कीमत जानना चाहते हैं तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर जान सकते हैं।

2021 के अंत तक सोना 60000 के पार
बाजार जानकारों की माने तो साल 2021 के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। ऐसे में गर आप सोने में अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो निवश का ये अच्छा मौका है। निवेशक 6 महीने की अवधि और स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको यहां बता दें कि साल 2020 में सोने ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था।
एक झटके में पलट गई किस्मत, 40 करोड़ जीतकर कैब ड्राइवर बन गया करोड़पति












Click it and Unblock the Notifications