एक झटके में पलट गई किस्मत, 40 करोड़ जीतकर कैब ड्राइवर बन गया करोड़पति
एक झटके में पलट गई किस्मत, 40 करोड़ जीतकर कैब ड्राइवर बन गया करोड़पति
नई दिल्ली, जुलाई 8। कहते हैं कि जब भगवान देता ह तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ केरल के एक कैब ड्राइवर के साथ हुआ। दुबई में ड्राइविंग का काम करने वाले रंजीत सोमराजन की किस्मत रातों-रात बदल गई। हजार-दो हजार की कमाई कर घर चलाने वाले रंजीत की किस्मत ऐसी पलटी की वो रातों-रात करोड़पति बन गया। रंजीत ने लॉटरी में 40 करोड़ का इनाम जीता और करोड़पति बन गया। 37 साल के सोनराजन केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले हैं। साल 2008 में वो कोल्लम छोड़कर दुबई चले गए और वहीं ड्राइवर की नौकरी शुरू कर दी।

रोमराजन न बताया कि वो तीन सालों से लॉटरी की टिकट खरीद रहा था, लेकिन उसे कभी कोई इनाम नहीं मिला। इस टिकट को भी उसने उसी मन से खरीदा, लेकिन जब उसे पता कि उसकी लॉटरी लग गई है तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ। वो इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। फिर लॉटरी कंपनी की ओर से उन्हें फोन पर जानकारी मिली और इनाम की रकम के लिए बुलाया गया, तब जकर उसे इस बात पर यकीन हुआ। जब लॉटरी के पहले इनाम के लिए उनके नाम की घोषणा की गई तो वो भरोसा नहीं कर पा रहे थे। अब वो करोड़पति बन गए है। 1 लॉटरी टिकट ने उसकी जिंदगी बदल दी।












Click it and Unblock the Notifications