Gold Rate Today: 8500 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानिए कैसा है चांदी का हाल

नई दिल्ली, 7 दिसंबऱ। वेडिंग सीजन के बावजूद सोने की कीमत मे गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना गिरकर 47863 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने की कीमत पिछले कई दिनों से गिर रही है। वहीं चांदी की कीमत में सुधार देखने को मिला है। चांदी की कीमत आज 144 रुपए के सुधार के साथ 61137 रुपए पर खुला और 61127 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

 सोने की कीमत में फिर से गिरावट

सोने की कीमत में फिर से गिरावट

मंगलवार , 7 दिसंबर को सोने की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डालें तो आज रेट कुछ इस तरह से हैं।

  • 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47863 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।
  • 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47639 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।
  • 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43813 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।
  • 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 35873 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।
  • चांदी की कीमत 60992 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
 8423 रुपए सस्ता हुआ सोना

8423 रुपए सस्ता हुआ सोना

सोने की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम मूल्य से करें तो 7 दिसंबर 2021 को सोना 8423 रुपए सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। सोने की कीमत 56263 रुपए प्रति10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं आज सोना 47863 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जहां सोना 8423 रुपए सस्ता हो गया है तो वहीं चांदी की कीमत 14871 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है।

 सोने पर होगा ओमिक्रॉन का असर

सोने पर होगा ओमिक्रॉन का असर

सोने की कीमत पर नजर डाले तो भले ही सोना बीते हफ्ते सस्ता हो गया है, लेकिन आने वाले दिनों में सोना रंग दिखाएगा, सोने की चमक तेज होने वाली है। सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौटेगी। केडिया कमोडिटी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारम सोने की कीमत को सपोर्ट मिलेगा। सोने की कीमत 55 हजार के आंकड़े को पार कर सकती है। वहीं आईआईएफएल सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी ट्रेड के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत को बल मिलने वाला है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर यूएस फेड का उदासीनता और बढ़ती महंगाई के कारण सोना चमकने के पूरे आसार है।

 कैसे पता करें सोने की शुद्धता

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

सोने की कीमत के साथ उसकी शुद्धता भी जानने की जरूरत है। सोने की शुद्धता जांच करने के लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। आप BIS Care app पर जाकर अपने सोने की शुद्धता की जांच कर सकते है। ग्राहक इस ऐप पर जाकर गोल्ड की शुद्धता की जांच कर सकते हैं । आप सोने की शुद्धता के अलावा गोल्ड ज्वैलर्स से जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं । आप रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर जैसी समस्या से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं।

बिना ATM कार्ड के निकाल सकेंगे कैश, बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू की नई सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+