Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिना ATM कार्ड के निकाल सकेंगे कैश, बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू की नई सर्विस

बिना ATM कार्ड के निकाल सकेंगे कैश, बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू की नई सर्विस

नई दिल्ली, 4 दिसंबर। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने खाताधारकों को नई सुविधा दी है। इस सुविधा के मुताबिक अब अगर आप अपना एटीएम कार्ड घर पर भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ग्राहकों को नई सुविधा दे रहा है, जिसके तहत अब बैंक के खाताधारक बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम से कैश निकाल सकेंगे।

Bank of Baroda new service, Bank customers can withdraw cash without ATM Card
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिसमें बिना डेबिट कार्ड के ग्राहक एटीएम से कैश निकाल सकेंगे। इस सुविधा को कैश ऑन मोबाइल का नाम दिया गया है, जिसमें ग्राहक अपने फोन की मदद से एटीएम से कैश निकाल सकेंगे। आपको बस अपने फोन पर बैंक ऑफ बड़ौदा का M-Connect Plus App डाउनलोड कपना होगा। अगर आपके फोन में ये ऐप मौजूद है तो आप बिना एटीएम कार्ड के कैश निकाल सकेंगे।

बैंक ऑफ बड़ौदा की कैश ऑन मोबाइल सर्विस की मदद से ग्राहकों को बिना एटीएम से कैश निकाल सकेंगे। इसके लिए आपको BOB M-Connect Plus App डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको कार्डलेस ट्रांजैक्शन का चुनाव करना होगा। इसके बाद ओटीपी जेनरेट करना होगा। आपको कैश ऑन मोबाइल सर्विस पर जाकर अपना अकाउंट नंबर चुनकर उसमें जितना पैसा निकालना चाहते हैं उतना अमाउंट भरें और सब्मिट करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर बैंक की ओर से ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी नंबर को भरना होगा, जिसके बाद आप आसानी से बिना एटीएम कार्ड के कैश निकाल सकेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+