Gold Rate: सोना हुआ महंगा, फिर भी 28000 रुपए में घर ले जाएं 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate: सोना हुआ महंगा, फिर भी 28000 रुपए में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना

नई दिल्ली, 14 जनवरी। लगातार गिरने के बाद सोने की कीमत में सुधार होने लगा है। सोने की कीमत में सुधार देखने को मिल रहा है। हालांकि आप अभी भी मात्र 28000 रुपए में 10 ग्राम सोना अपने घर खरीदकर ले जा सकते हैं। दरअसल 14 जनवरी के बाद फिर से शादियों के सीजन की शुरुआत होने जा रही है। सोने के दाम में सुधार के कारण शुक्रवार को सोने की कीमत 48210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 सोने की कीमत में सुधार

सोने की कीमत में सुधार

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में सुधार देखने को मिल रहा है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में सुधार आया है। शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48017 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43571 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36023 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28203 रुपर प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत 61828 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 8044 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता

8044 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता

सोने की कीमत में भले ही अभी गिरावट आई है, लेकिन फिर भी सोने अपने उच्चतम स्तर से 8044 रुपए सस्ता हो गया है। अगस्त 2020 को सोना 56264 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।जबकि चांदी की कीमत 76004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। यानी सोना 8044 रुपए तो चांदी 14180 रुपए तक सस्ता बिक रहा है।

 सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका

सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका

मोदी सरकार के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2022 है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के 11वें सीरीज की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत आप 10 से 14 जनवरी तक सोने में निवेश कर कमाई करने का मौका मिला। आरबीआई ने इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए कीमत 4786 रुपए प्रति ग्राम तय किया है। हालांकि अगर आप ऑनलाइन खरीदते हैं तो आप 1 ग्राम सोना 4736 रुपए का पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+