Gold Price: ₹93,540 से ₹55,000 हो जाएगी सोने की कीमत? हर दिन बढ़ते कीमत के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट!

Gold Price: सोने की तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन इसके कीमत आसमान छू रही है। शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) ₹93,540 दर्ज किया गया।

कीमतों में यह लगातार वृद्धि उस समय देखी गई जब ट्रंप ने देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की थी, जो अब तक जारी है।

Gold Price

सोने की कीमत लगभग 38 फीसदी तक गिर सकती है

दुनिया भर के शेयर बाजारों, खासकर एशियाई इक्विटी मार्केट्स में भारी गिरावट देखी गई, वहीं सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है। इसी बीच एक विश्लेषक ने दावा किया है कि, भारत में सोने की कीमत लगभग 38 फीसदी तक गिर सकती है। वहीं फिर से ₹55,000 प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है।

बाजार में हलचल तेज

अमेरिकी वित्तीय सेवा फॉर्म मॉर्निंगस्टार के एक विश्लेषक के अनुसार, भारत में सोने की कीमत ₹55,000 प्रति 10 ग्राम तक गिर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन मिल्स ने वैश्विक सोने की कीमतों में तेज गिरावट की भविष्यवाणी की है, जो वर्तमान में $3,080 प्रति औंस से घटकर $1,820 प्रति औंस तक आ सकती है। इस दावे के बाद एक बार फिर से बाजार में हलचल तेज है।

ये भी पढ़ें Gold Rate: सोने की कीमत क्यों छू रही है आसमान? क्या ट्रंप के 'टैरिफ' से 2025 में ₹1 लाख तक पहुंच जाएगा गोल्ड?

Take a Poll

दावे के पीछे क्या है तर्क

  • ट्रंप के टैरिफ को लेकर फैली आशंका दूर हुई: ट्रंप के टैरिफ की घोषणा से पहले दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने अपने यहां पर सोने का भंडारण तेज़ी से बढ़ाना शुरू कर दिया था। खास कर चीन के पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने, सोने का भंडारण तेज़ी से बढ़ाना शुरू कर दिया। हालांकि, अब इस मांग में धीमापन आ सकता है।
  • सोने की आपूर्ति इस साल बढ़ सकती है: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुनर्नवीनीकरण सोने की वार्षिक आपूर्ति में 11% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं रिसोर्सेज एंड एनर्जी क्वॉर्टरली की एक हालिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि ऑस्ट्रेलिया का सोने का उत्पादन आने वाले वर्षों में बढ़ेगा। जिस वजह से दुनिया भर में सोने की कीमत कम हो सकती है।

ये भी पढ़ें Gold Rate Today: नवरात्रि में क्या है आज सोना और चांदी के दाम? चेक करें 10 बड़े शहरों में क्या है गोल्ड रेट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+