Gold Price Update Today 01 June 2021: जून के पहले दिन सोने में बड़ी उछाल,कीमत 50000 के पास,चांदी 72000 के पार

Gold Price Update Today 01 June 2021: जून के पहले दिन सोने में बड़ी उछाल, कीमत 50000 के पास, चांदी भी हुई 720000 के पार

नई दिल्ली, जून 1। आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है। जून महीने की शुरुआत के साथ ही आज पास की कई चीजों में बदलाव हो गया है। वहीं आज सोने की कीमत में भी बड़ी उछाल देखने को मिली है। सोना आज फिर से छलांग लगाकर 50 हजार के करीब पहुंच गया है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है।

gold

चांदी की कीमत 72000 रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गई। आपको बता दें कि देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सोने की कीमत में लौट रही है। ऐसा ही रहा तो जल्द ही सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ देगा और नई ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है।

 सोने की आज की कीमत

सोने की आज की कीमत

सोने की आज की कीमत की बात करें तो सोने-चांदी के दाम में बड़ी तेजी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 447 रुपए से अधिक की तेजी देखने को मिली है। सोना आज 50000 के बेहद करीब पहुंच गया है, वहीं चांदी की कीमत 72000 रुपए प्रति किलोग्राम के पार कर गई है। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत आज 49422 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है। जबकि चांदी की कीमत में 1058 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार, 1 जून 2021 को चांदी मजबूत होकर 72428 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का आज का दाम

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का आज का दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 1 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव पर नजर डाले तो वो कुछ इस तरह से रही है। 1 जून 2021 को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49422 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत तेजी के साथ बढ़कर 49224 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45271 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 1 जून को 18 कैरेट वाले सोने की कीमत तेजी के साथ 37067 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

एक नजर आज चांदी के भाव पर

एक नजर आज चांदी के भाव पर

सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी तेजी आई। आज चांदी के दाम में 1058 रुपए की तेजी देखने को मिली है, जो अब भी जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोना 1058 रुपए बढ़कर 72428 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं वायदा बाजार की बात करें तो चांदी के भाव में 0.84 फीसदी की तेजी आई और कीमत उछलकर 72503 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

MCX पर सोने की कीमत

MCX पर सोने की कीमत

अगर सोने के वायदा भाव की बात करें तो आज सोने के भाव में तेजी देखी गई। सोना 0.20 फीसदी बढ़कर 49450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं वैश्विक बाजार में सोना आज उछलकर पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। आज सोने के हाजिर भाव में 0.2% बढ़कर 1911.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

 क्यों आई सोने में तेजी

क्यों आई सोने में तेजी

अगर सोने की कीमत में तेजी की बात करें तो कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर की आशंका जाहिर की जा रही है। निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश करना चाहते हैं। जिसके करण सोने की मांग में तेजी आई है और मांग में तेजी के साथ ही सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिल रही है। एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक रुपए के मुकाबले डॉलर में मजबूती देखने को मिली है।

15 जून स बदल जाएगा सोने की ज्वैलरी खरीदने का नियम

15 जून स बदल जाएगा सोने की ज्वैलरी खरीदने का नियम

15 जून से सोना खरीदने और बेचने के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने ज्वैलर्स के लिए सोने के गहने बेचने के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य रूप से लागू करने का फैसला किया है। यानी अब सोने की शुद्धता की गारंटी लोगों को निश्चित तौर पर मिलेगी। पहले ये 1 जून से लागू होने वाली थी, जिसे ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुरोध पर 15 जून तक के लिए टाल दिया गया।

6 करोड़ पीएफ धारकों के लिए 1 जून से बदल जाएंगे ये नियम, कोविड एडवांस को लेकर मिली खुशखबरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+