Gold Price Today: फेस्टिव सीजन में चढ़ने लगा सोना, चांदी 54000 के पास, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
Gold Price Today: फेस्टिव सीजन में चढ़ने लगा सोना, चांदी 54000 के पास, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम के शुरुआत के साथ-साथ ही सोने की कीमत चढ़ने लगी है। सोने के दाम में सोमवार के बाद मंगलवार को भी तेजी देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से तेजी से साथ चढ़ने लगा है। सोने की कीमत मंगलवार को 039 फीसदी चढ़कर 50865 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 6 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार की शुरूआत में ही सोने की कीमत 0.39 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं चांदी की कीमत 0.86 फीसदी का उछलकर 54 हजार के पास पहुंच गया है।

सोने की कीमत
सोने की कीमत एमसीएक्स पर 198 रुपए बढ़कर 50631 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं एमसीएक्स पर चांदी की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज चांदी की कीमत 461 रुपए की तेजी के साथ 53851 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। जबकि
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के भाव में 0.68 फीसदी का उछाल आया और ये उछलकर 1719.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी का हाजिर भाव 2.08 फीसदी की तेजी के साथ 18.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव
- इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट लिस्ट के मुताबिक आज सोने-चांदी की कीमत उसकी शुद्धता के हिसाब से कुछ इस प्रकार से हैं।
- 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50865 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
- 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50661 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38149 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
- 14 कैरेट वाले सोने का दाम 29756 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

घर बैठे चेक करें सोने का रेट
सोना खरीदने से पहले आप सोने की कीमत अपने घर बैठे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है। आपके शहर का रेट आपको मैसेज के जरिए भेज दिया जाएगा। वहीं सोने की शुद्धता आप सरकारी ऐप से चेक कर सकते हैं। 'BIS Care app' के जरिए आप गोल्ड की शुद्धता को चेक कर सकते हैं कि सोना शुद्ध है या नहीं।
New Labour Code: 4 दिन काम, 3 दिन आराम, यहां शुरू हुए ट्रायल में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे












Click it and Unblock the Notifications