New Labour Code: 4 दिन काम, 3 दिन आराम, यहां शुरू हुए ट्रायल में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

New Labour Code: 4 दिन काम, 3 दिन आराम, यहां शुरू हुए ट्रायल में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

नई दिल्ली। न्यू लेबर कोड को लेकर भारत में भी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। हफ्ते में 4 दिन काम और दिन दिन आराम के कॉन्सेप्ट पर भारत सरकार भी तैयारी कर रही है और राज्यों से हरी झंडी का इंतजार कर रही है। भारत में अभी इसकी तैयारी की जा रही है, लेकिन ब्रिट्रेन में इसका ट्रायल शुरू हो चुका है। ब्रिट्रेन की कई कंपनियों ने 4 डेज वर्किंग पॉलिसी के ट्रायल में हिस्सा लिया और 6 महीने के इस ट्रायल में से तीन महीने तक सफलता पूर्वक पूरा किया है। अब इस ट्रायल को लेकर फीडबैक सामने आ रहे हैं।

 4 डेज वर्किंग के फायदे ज्यादा नुकसान कम

4 डेज वर्किंग के फायदे ज्यादा नुकसान कम

इस 4 डेज वर्किंग ट्रायल में हिस्सा लेने वाली कंपनी लिटरल ह्यूमन्स के सह संस्थापक गैड्सबी पीट ने कहा कि 4 दिन काम और 3 दिन आराम के कॉन्सेप्ट के फायदे ज्यादा और नुकसान कम है। इस पॉलिसी के तहत जहां उत्पादकता 5 फीसदी कम हुई है तो वहीं कर्मचारियों की खुशी 50 फीसदी तक बढ़ गई है। इसके कारण कंपनी को बेहतर टैलेंट मिला है।

 शुरुआत में आई परेशानी

शुरुआत में आई परेशानी

कंपनियों का कहना है कि 4 डेज वर्किंग कॉन्सेप्ट को लागू करने में उन्हें शुरूआत में काफी दिक्कतें हुई। शुरुआत में कर्मचारियों पर ज्यादा दवाब देखने को मिला, लेकिन धीरे-धीरे अब उन्होंने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बना लिया है। अब कर्मचारियों को ये कॉन्सेप्ट पसंद आने लगा है। वो अब इसके बाद कभी भी पांच दिन वर्किंग में नहीं लौटना चाहते हैं।

 क्या कहता है सर्वे

क्या कहता है सर्वे

ब्रिटेन में 4 डेज वर्किंग को लेकर द 4 डेज बीक ग्लोबल के कारोबारियों ने सर्वे करवाया, जिसमें 63 फीसदी कंपनियों ने इसके फेवर में वोट किया, क्योंकि उनका मानना है कि इस वर्किंग कॉन्सेप्ट से उन्हें बेहतर टैलेंड मिल रहे हैं। वहीं 78 फीसदी कर्मचारियों ने इसके फेवर में मत रखा है। उनका कहना है कि इस कॉन्सेप्ट से उन्हें तनाव को कोम करने में मदद मिली है। वो पहले से ज्यादा खुश हैं और पहले से ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी के साथ ऑफिस का कम कर रहे हैं। ब्रिटेन के बाद कनाडा और अमेरिका के अलावा यूरोप के कई देशों में इस कॉन्सेप्ट को ट्रायल के तौर पर लागू किया जा रहा है। वहीं भारत में भी इसे जल्द लागू करने का इंतजार है।

Cyrus Mistry: अपने पीछे 70000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, इन देशों में शानदार घर छोड़ गए साइरस मिस्त्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+