Gold Rate: फिर धड़ाम हुआ सोना, 8000 रुपए तक सस्ता, क्या ये है सोना खरीदने का सही मौका?

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। सोने की कीमत में फिर से गिरावट की स्थिति लौट आई है। मंगलवार को सोना एक बार फिर से गिर गया है। सोने के दाम में आई इस गिरावट का असर ये हैं कि सोना 8000 रुपए तक सस्ता हो गया है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट लौट आई है। चांदी के दाम भी आज गिर गए हैं। अगर सर्राफा बाजार पर नजर डाले तो सोने की कीमत गिरकर 48192 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं चांदी की कीमत 61 हजार रुपए के करीब पहुंच गई है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत पर एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रहा है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोना गिर गया। सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सर्राफा बाजार पर सोने की कीमत में 0.05 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत पर नजर जाले तो सोना गिरकर 48192 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर आज फरवरी डिलीवरी वाले सोने के भाव 0.05 फीसदी की गिरा तो वहीं चांदी के दाम 0.08 फीसदी गिर गए हैं।

 8000 रुपए सस्ता सोना

8000 रुपए सस्ता सोना

पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोना 48192 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। इस कीमत की तुलना अगर सोने के उच्चतम स्तर से करें तो अगर 2020 में सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत 76004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत की तुलना में सोने के दाम 8000 रुपए सस्ता बिक रहा है।

 21 दिसंबर को 24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का दाम

21 दिसंबर को 24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक आज...

  • 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48192 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।
  • 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47999 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।
  • 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44144 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।
  • 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36144 रुपएऐ प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28192 रुपएप्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
 सोने में निवेश का सही मौका

सोने में निवेश का सही मौका

सोने में निवेश का ये सही मौका है। सोना अगले दो सालों में अच्छा रिटर्न दे सकता है। सोने की कीमत अगले दो सालों में 58000 से 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है। केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले दो साल तक सोने में तेजी रहेगी। उनके मुताबिक जब सोने में तेजी आती है तो वो अगले दो सालों तक बनी रहती है। अगर 2000 से 2004 के आंकड़ों को देखें या 2008 से 2011 तक के आंकड़ों को देखें तो ऐसा ही सोने का इतिहास रहा है। ऐसे में 2020 में आई सोने में तेजी का दौरा 2023-2024 तक जारी रहने की उम्मीद है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं अपने शहर में सोने का रेट

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं अपने शहर में सोने का रेट


आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते

Amazon पर लगा 200 करोड़ का जुर्माना, डील पर भी लगी रोक, जानिए क्या है वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+