Amazon पर लगा 200 करोड़ का जुर्माना, डील पर भी लगी रोक, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली, 17 दिसंबर। ऑनलाइन ई कॉमर्स कंपनी अमेजन को जोर का झटका लगा है। कंपनी पर 202 करोड़ का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। कंपनी पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ( CCI ) से बड़ा झटका लगा है। कंपनी पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ फ्यूचर ग्रुप के साथ हो रहे समझौते पर रोक लगा दी है। 57 पन्नों के अपने आदेश में सीसीआई ने कहा है कि अमेरिकी कंपनी अमेजन डॉट कॉम एनवी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स एलएल के फ्यूचर ग्रुप में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के सौदे को 28 नवंबर 2019 को मंजूरी मिली थी। जिसकी बात जानकारी के बाद अमेजन को जुलाई 2021 में नोटिस जारी की गई थी। हालांकि अब इस पर फिलहाल रोक लगा दिया गया है।

आपको बता दें कि अमेजन ने सीसीआई ने फ्यूचर कूपन में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए ये समझौता किया था, जिसपर रोक लगा दिया गया है है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 नवंबर 2021 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को निर्देश दिया था कि अमेजन और फ्यूचर ग्रुप के बीच के समझौते पर रोक लगाई जाए। इसके बाद ये कदम उठाया गया है और अमेजन को बड़ा झटका लगा है।












Click it and Unblock the Notifications