Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Rate Today: करवा चौथ से पहले चमका सोना, फिर भी 9000 रुपए सस्ता, जानें आज का भाव

Gold Rate Today: करवा चौथ से पहले चमका सोना, फिर भी 9000 रुपए सस्ता, जानें आज का भाव

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। अगर आप करवा चौथ पर सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में भले ही मामूली तेजी आई हो, लेकिन फिर भी सोना 9000 रुपए तक सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत बुधवार को मामूली तेजी के साथ उठी, लेकिन फिर भी सोना अपने उच्चतम स्तर से 9 हजार तक सस्ता ही रहा। यानी दिवाली-करवा चौथ पर सोना खरीदने वालों के लिए ये अच्छा मौका है।

 बुधवार को सोने का हाल

बुधवार को सोने का हाल

बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी आई। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 47355 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 64432 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। बुधवार 20 अक्टूबर 2021 को सोने में जहां 162 रुप की तेजी आई तो चांदी की कीमत में 1312 रुपए का उछाल आया है।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक 20 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 47546 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47356 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसक साथ ही 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43552 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 64422 रुप प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

कितना सस्ता हुआ सोना

कितना सस्ता हुआ सोना

सोना अपने उच्चतम मूल्य से 8708 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। सोना 7 अगस्त 2020 को अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जिसके बाद से सोने के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिली और सोना 8708 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट 76004 रुपए से 11586 रुपए सस्ती हो चुकी है।

 दिवाली पर चमकेगा सोना

दिवाली पर चमकेगा सोना

बाजार जानकारों की माने तो दिवाली पर सोना-चांदी की कीमत में तेजी लौटने वाली है। सोना जहां 57000 से 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है तो वहीं चांदी की कीमत 76000 से 82000 रुपए प्रति किलो तक जा सकती हैं। बाजार जानकारों की माने तो वैश्विक प्रभाव के कारण सोने की कीमत में तेजी लौटी है। डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। वहीं कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण महंगाई में बढ़ोतरी होगी। इसका असर बाजार पर पड़ेगा और निवेशक सोने की ओर आकर्षित होंगे। बाजार जानकारों की माने तो सोना लॉग टर्म में अच्छा निवेश देता है। सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी होगी, क्योंकि सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने के प्रति निवशकों का आकर्षण बढ़ेगा।

SBI ने खास ग्राहकों को दिया तोहफा, एफडी पर मिलेगा ज्‍यादा ब्‍याज, ऑफर मार्च 2022 तक

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+