Gold Rate: 10200 रु सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज का भाव?
Gold Rate: 10200 रु सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज का भाव?
नई दिल्ली, 28 सितंबर। सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थाति बनी हुई है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है । 28 सितंबर को सोने की कीमत में एक बार फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत अपने उच्चतम मूल्य से 10200 रुपए तक गिर चुकी है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखन को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक चांदी के रेट के मुताबिक सिल्वर के दाम 15732 रुपए तक टूट चुकी है।

10200 रुपए तक सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत की तुलना अगर उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 10200 रुपए तक गिर चुकी है। सोने की कीमत पिछले साल 7 अगस्त को सोना 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जबकि चांदी की कीमत 76004 रुपए पर पहुंच गई थी। इस कीमत से तुलना करें तो सोने की कीमत इस मूल्य से 10 हजार से अधिक सस्ती हो चुकी हैं तो वहीं चांदी की कीमत 15 हजार से अधिक गिर चुका है।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक का मूल्य
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी आज क रेट पर नजर डाले तो सोमवार के मुकाबले सोने की कीमत में गिरावट आई। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 45937 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोन की कीमत 42248 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

MCX पर सोने की कीमत
सोने की कीमत पर नजर डाले तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.15 फीसदी की गिरावट आई और सोने की कीमत 46001 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 0.22 फीसदी फिसल कर 60503 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सोना बनाएगा मालामाल
बाजार जानकारों के मुताबिक सोना लॉग टर्म में बेहतर रिटर्न देगा। सोने की कीमत में आ रही ये गिरावट अस्थाई है। आन वाले समय में सोने की कीमत 60000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है। हालांकि ये रिटर्न लॉग टर्म में होगी। कोरोना वैक्सीन की रफ्तार के कारण निवेशकों का आकर्षण शेयर बाजार की ओर बढ़ रहा है। जिसक कारण सोने में बिकवाली बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications