Gold Price Today: सोने-चांदी में आई तेजी, लेकिन 10 ग्राम सोना आया 46000 रुपए से नीचे

Gold Price Today: सोने-चांदी में आई तेजी, लेकिन 10 ग्राम सोना आया 46000 रुपए से नीचे

नई दिल्ली, 29 सितंबर। Gold Silver Price Today. लगातार गिरने के बाद सोने की कीमत में फिर से तेजी लौट रही है। सोना एक बार फिर से महंगा होने लगा है। सोने की कीमत के साथ-साथ चांदी की भी चमक बढ़ने लगी है। सोने-चांदी की कीमत में आई इस फेरबदल क कारण सोना 46000 रुपए से नीचे लुढ़क गया है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 45909 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रट के मुताबिक सोने की कीमत 46089 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

 सोने की आज की कीमत

सोने की आज की कीमत

बुलियन मार्केट में जारी आज के भाव के मुताबिक आज IBJA की वेबसाइट पर जारी सोने की रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46089 रुपए प्रति 10 ग्रा पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45904 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले की कीमत 42218 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34567 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत 60 हजार से लुढ़ककर 59996 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

 MCX पर सोने का भाव

MCX पर सोने का भाव

बुधवार को MCX पर गोल्ड की कीमत में मामूली तेजी आई। अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 45909 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 46050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि सिल्वर का सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60551 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

 इस नंबर पर फोन कर जाने अपने शहर में सोने का भाव

इस नंबर पर फोन कर जाने अपने शहर में सोने का भाव

आप आसानी से अपन शहर में सोने का भाव जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। थोड़ी देर में आपके फोन पर मैसेज के जरिए आपको शहर का लेटेस्ट रेट भेजा जाएगा।

 गोल्ड एक्सचेंज में करें निवेश

गोल्ड एक्सचेंज में करें निवेश

सेबी से मिली मंजूरी के बाद जल्द ही गोल्ड एक्सचेंज की शुरुआत की जाएगी, जिसके बाद आप शेयर की तरह ही सोने की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। ये काफी कुछ सामान्य स्टॉक मार्केट की तरह ही होगा। आप जैसे शेयर को खरीदने-बेचने का ऑर्डर डालते हैं उसी तरह से सोने की खरीद और बिक्री के लिए ऑर्डर डाल सकते हैं। गोल्ड एक्सचेंज में आप चाहे तो सोने गोल्ड की फिजिकल डिलीवरी ले सकते हैं या डिजिटल तरीके से रख सकते हैं। आप अपने मुनाफ के अनुसार इसे बेच सकते हैं। ये गोल्ड एक्सचेंज शेयर बाजार की तरह होगा, जिस तरह से लोग शेयरों की ट्रेडिंग करते हैं उसी तरह से गोल्ड की ट्रेडिंग कर सकेंगे। इस नई गोल्ड एक्सचेंज का नाम इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+