Gold Price Today: मार्च में दूसरे दिन क्या है सोना-चांदी का भाव? यहां चेक करें रेट

Gold Price Today, 02 Mar 2025: सोने-चांदी की कीमतों (gold silver price today) में मार्च के दूसरे दिन यानी रविवार (2 मार्च 2025) कोई बदलाव नहीं हुआ। सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों को काफी राहत मिली है। शनिवार 1 मार्च को सोने के भाव में करीब 500 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, चांदी में करीब 1100 रुपए की गिरावट आई थी।

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव (Gold Price) में पिछले तीन दिनों के अंदर 1400 रुपए की गिरावट देखने को मिली। अगर बात आज यानी 2 मार्च की करें तो सोने और चांदी की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 86,800 रुपए और 22 कैरेट का 79,500 रुपए बना हुआ है।

Gold Price Today

हालांकि, 1 मार्च को 24 कैरेट सोने के भाव में 500 रुपए और 22 कैरेट सोने के भाव में 450 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, चांदी के भाव (silver price today 1 kg) की बात करें तो आज इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कल की तरह आज भी यह 96,900 रुपए प्रति किलो ही बिक रही है।

अगर इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 99,910 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाती है. वहीं, चांदी के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट बिना जीएसटी जोड़े 90,000 रुपए प्रति किलो है। हालांकि, 28 फरवरी को एक किलोग्राम चांदी का दाम 98 हजार रुपए के स्तर पर था। जबकि, 27 फरवरी को चांदी का भाव 95725 रुपए प्रतिकिलो था।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का दाम

Gold Price Today Delhi: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 86 हजार 980 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 79,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today Mumbai: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 86,830 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today Kolkata: कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Sone ka bhav Chennai Today: चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

खुद कैसे चेक करें गोल्ड प्राइस?
आप खुद भी सोने की ताजा कीमतों का पता आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल करने की जरुरत है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे कर आप 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड के रेट का पता लगा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते हीं आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड रेट की जानकारी दी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+