Gold Rate: 50 हजार के करीब पहुंचा सोना, चांदी भी चमकी, गोल्ड बनाएगा आपको मालामाल

नई दिल्ली, 14 फरवरी। सोने-चांदी की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है। वैलेंटाइन डे के मौके पर सोना 50 हजार के करीब पहुंच गया है। आज 10 ग्राम सोने की कीमत 49540 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 64000 रुपए के पार हो गई है। सोने की कीमत में जहां पिछले हफ्ते करीब 700 रुपए के तेजी आई तो सोना करीब 1000 महंगा हो गया। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन फिर से सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला।

 सोना 50000 रुपए के करीब

सोना 50000 रुपए के करीब


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने की कीमतों में आज 14 फरवरी को बड़ी तेजी देखने को मिली है। MCX पर आज गोल्ड की कीमत में 0.87 फीसदी की तेजी आई है। सोना आज इस उछाल के साथ 50 हजार के करीब पहुंच चुके हैं। अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत आज 49540 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया तो वहीं चांदी 1.29 फीसदी की तेजी के साथ 64799 रुपए प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।

 24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने पर नजर

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने पर नजर

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में जहां 819 रुपए की तेजी आई तो वहीं चांदी 1712 रुपए उछल गया। 1 फरवरी को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47976 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था तो वहीं आज सोने की औसत कीमत 49739 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49739 रुपए पर खुला तो 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44811 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36690 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो 14 कैरेट वाले सोने का भाव 29097 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में 1712 रुपए की तेजी आई और चांदी 63869 रुपए पर पहुंच गया है।

 बीते हफ्ते सोने की चाल

बीते हफ्ते सोने की चाल

सोने की कीमत पर नजर डाले तो वर्तमान में सोने की कीमत 49970 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो चुकी है। सोने के दाम पर नजर डाले तो इस हफ्ते सोने की कीमत में तेजी आई है । सोने की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 7 फरवरी को जहां 24 कैरेट वाला सोना 48280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था तो वहीं 11 फऱवरी 2022 को , हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48920 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

 सोना होगा 50000 के पार

सोना होगा 50000 के पार

वर्तमान में सोने की कीमत 49 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चल रही है। कोरोना की तीसरी लहर के आने के बाद से सोने की कीमत में तेजी आने लगी है। निवेशकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने की क्या स्थिति होगी। मनी कंट्रोल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 12 से 15 महीनों में सोने की कीमत 1.50 लाख रुपये प्रति औंस को पार कर जाएगी। आपको बता दें कि एक औंस 28 ग्राम के करीब होता है।

LIC IPO का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने SEBI के समक्ष दाखिल किया आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+