Gold Rate: जानिए क्यों अभी सोना खरीदना फायदे का सौदा, इन 5 कारणों से और महंगा हो सकता है गोल्ड

Gold Rate: जानिए क्यों अभी सोना खरीदना फायदे का सौदा, इन 5 कारणों और महंगा होगा गोल्ड

नई दिल्ली। वेडिंग सीजन में सोना खरीदने का अच्छा मौका है। सोने की कीमत तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोने की कीमत में 0.45 फीसदी की गिरावट आई है। भाव में आई गिरावट के कारण सोना तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि ये राहत बहुत दिन नहीं मिलने वाली है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो बिना देर किए फौरन निवेश करें, क्योंकि बाजार जानकारों के अनुमान के मुताबिक सोने की कीमत में तेजी लौटने वाली है।

सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता


बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। 11 मई को सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 451 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 51045 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी में 740 रुपए की गिरावट देखने को मिली और चांदी के भाव 60733 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

 तीन महीने के निचले स्तर पर सोना

तीन महीने के निचले स्तर पर सोना


सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 5081 रुपए सस्ता हो गया है तो वहीं वर्तमान में सोने की कीमत अपने तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। सोना मार्च 2022 में 56 हजार के करीब पहुंच गया था, जबकि वर्तमान में सोने की कीमत 51 हजार के पास पहुंच गया है। यानी सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 5081 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता रह गया है। जबकि चांदी की कीमत उच्चतम रेट से 15267 रुपए प्रति किलो सस्ती है।

 24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव


इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी सोने के हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत जीएसटी के साथ 52576 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50841 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46575 रुपए और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 3 फीसद GST के साथ 39432 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 इन पांच कारणों से चमकेगा सोना

इन पांच कारणों से चमकेगा सोना

सोने में निवेश का अभी अच्छा मौका है। बाजार जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी लौटने वाली है। सोना सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। अगर आंकड़ों को देखें तो इस साल बीते 4 महीनों में ही सोने ने 7 फीसदी का रिटर्न दे दिया है। कई कारणों से सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। देश में खुदरा महंगाई 14 फीसदी के पार पहुंच गई है। महंगाई दर में तेजी के कारण सोने की कीमत में अधिकांश समय सोने में तेजी का रूख रहता है। यानी आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी का अनुमान है।

 सोना होगा महंगा

सोना होगा महंगा


आरबीआई ने रेपो रेट में 40 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से कर्ज महंगे होते जा रहे हैं, जिसके कारण लोग लोन लेने से बचते हैं और आर्थिक रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका होती है और इसका असर सोने की कीमत पर पड़ता है।

अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो सोने की वैश्विक स्तर पर कीमत डॉलर में तय होती है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर में मजबूती के कारण सोने की कीमत में तेजी की अनुमान लगाया जाता है।

वहीं सप्लाई चेन में बाधा और वैश्विक स्तर पर आर्थिक सुस्ती के कारण सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका असर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिल सकती है।

Swiggy ने दिल्ली-NCR समेत 5 शहरों में बंद की अपनी ये सर्विस, आज रात नहीं कर पाएंगे ऑर्डर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+