Gold Rate: चढने लगा सोने का रंग, महंगे गोल्ड के बीच मौका 29763 रु में 10 ग्राम सोना घर ले जाने का
Gold Rate: चढने लगा सोने का रंग, महंगे गोल्ड के बीच 29763 रु में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना
नई दिल्ली। सोने पर सरकार द्वारा आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद से ही सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत 2500 रुपअ तक बढ़ेगी। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी आ सकती है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो इंतजार न करें कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत घटेगी।

सोना हुआ महंगा
ग्लोबल मार्केट में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण भारत के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को MCX पर 24 कैरेट वाले सोने की वायदा कीमत में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई और सोना 50,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना 0.20 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रहा है । जहां सोना चमक रहा है तो वहीं चांदी की कीमत में सुस्ती देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 112 रुपए गिरकर 56827 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

ग्लोबल बाजार में सोने का हाल
भारतीय ग्लोबल बाजार में सोने की कीमत पर नजर डाले तो यहां सोने में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में सोने का हाजिर भाव 1.34 फीसदी गिरकर 1,741.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 19.18 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है।

24 कैरेट से 14 कैरेट के सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट द्वारा सोने की रेट पर नजर डालें तो शुक्रवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50877 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50673 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46603 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38158 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं आप मात्र 29763 रुपए में 14 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना ले जा सकते हैं।

सोना कितना सस्ता
सोने की इस कीमत की तुलना अगर उसके ऑल टाइम हाई मूल्य से करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से सोना 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम से 5377 रुपए सस्ता है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 560064 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत 76008 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी। इस कीमत की तुलना में चांदी वर्तमान में 19382 रुपए सस्ती है।

29763 रुपये में 10 ग्राम सोना
वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38158 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ 39302 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43233 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29763 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 30655 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33721 रुपये का पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications