Gold Price: सस्ता हुआ गोल्ड, जानिए आपके शहर में क्या है आज का भाव
Gold Price: गोल्ड के दाम में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। अपने शहर में गोल्ड और सिल्वर के दाम जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल

Gold Price: भारत में गोल्ड के दाम में आज कुछ गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड के दाम की बात करें तो यह 62400 रुपए पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम के दाम की बात करें तो इसकी कीमत 57200 रुपए हो गई है।
एमसीएक्स पर गोल्ड का भाव
एमसीएएक्स पर गोल्ड फ्यूचर के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को प्रति 10 ग्राम गोल्ड का दाम 61490 रुपए तक पहुंच गया था। शुक्रवार को गोल्ड फ्यूचर का दाम जोकि 5 जून 2023 को मेच्योर हो रहा है उसकी कीमत में 0.01 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और इसके दाम 61501 तक पहुंच गए हैं।
एमसीएक्स पर चांदी का भाव
वहीं एमसीएक्स पर चांदी की बात रें तो इसमे 0.21 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और इसके दाम 78199 रुपए तक पहुंच गए हैं। वैश्विक स्तर पर एमसीएक्स पर चांदी फ्यूचर की बात करें तो इसमे 0.21 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और इसके दाम 78199 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।
अमेरिकी फेड बैंक का अच्छा संकेत
वैश्विक स्तर पर गोल्ड के दाम आज लगभग स्थिर हैं। ध्यान देने वाली बात है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने बुधवार को ब्याज दरों में आगे कोई बढ़ोत्तरी नहीं करने के संकेत दिए हैं। ऐसे में बाजार के लिए यह बड़ी राहत की बात है।
दिल्ली में गोल्ड के दाम
दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की बात करें तो यह 62550 रुपए हैं। 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के दाम 57350 रुपए हैं। चेन्नई में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का दाम 63000, 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का दाम 57750 रुपए है।
कोलकाता में दाम
कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के दाम 62499 रुपए, 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के दाम 57200 रुपए हैं। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का दाम 57200 रुपए है, 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का दाम 62459 रुपए है।
लखनऊ-चंडीगढ़ में दाम
चंडीगढ़ में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का दाम 62550 रुपए है, जबकि 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का दाम 57359 रुपए है। लखनऊ, जयपुर, नोएडा में भी 24 कैरेट और 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के दाम इतने ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications