Gold खरीदने का गोल्डन मौका, 28244 रुपए में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना
Gold खरीदने का गोल्डन मौका,28244 रु में घर ले जाएं सोना
नई दिल्ली, 24 दिसंबर। अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज फिर से गिरा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में 0.07 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में मंदी आई। अगर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने की कीमत देखें तो सोना 0.07 फीसदी गिरा तो वहीं चांदी की कीमत 0.01 फीसदी तक गिर गया।

सोना फिर से सस्ता
सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। अगर इस हफ्ते का हाल देखें तो सोने की कीमत में लगातार गिरावट बनी हुई है। सोना जहां 49 हजार के करीब पहुंच गया था, वहीं एक बार फिर से गिरकर 48280 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में मामूली सुधार देखने को मिला है,हालांकि चांदी की कीमत 61 हजार के करीब ही बनी हुई है।

सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी का हाल
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की कीमत पर नजर डालें तो आज सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह की है।
- 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48087 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44224 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 36210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 28244 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
- चांदी की कीमत 61843 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सोना फिर से चमकेगा
अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो सोने की कीमत भले ही गिरावट आई हो,लेकिन आने वाले दिनों में सोना फिर से चमकेगा। सोने की कीमत में फिर से सुधार लौटेगी। सोना अगले दो सालों में अच्छा रिटर्न दे सकता है। सोने की कीमत अगले दो सालों में 58000 से 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है। केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले दो साल तक सोने में तेजी रहेगी। उनके मुताबिक जब सोने में तेजी आती है तो वो अगले दो सालों तक बनी रहती है। अगर 2000 से 2004 के आंकड़ों को देखें या 2008 से 2011 तक के आंकड़ों को देखें तो ऐसा ही सोने का इतिहास रहा है। ऐसे में 2020 में आई सोने में तेजी का दौरा 2023-2024 तक जारी रहने की उम्मीद है।

8000 रुपए सस्ता बिक रहा सोना
पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोना 48280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। इस कीमत की तुलना अगर सोने के उच्चतम स्तर से करें तो अगर 2020 में सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत 76004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत की तुलना में सोने के दाम 8000 रुपए सस्ता बिक रहा है।
-
Gold Rate Today: सोना हुआ 3500 ₹ महंगा, दिल्ली से लेकर पटना तक क्या है देश के Top 10 शहरों में ताजा भाव? -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, शादी सीजन से पहले आई 19,000 रुपये से ज्यादा की तेजी -
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स












Click it and Unblock the Notifications