गुरुवार को फिर गिरे सोने के दाम, 6 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा सोना
चार के दिन के अंदर सोने कीमत में 2000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली। चार के दिन के अंदर सोने कीमत में 2000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

गुरुवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर 350 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई। इसके बाद सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 29,000 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।
सोने की कीमत छह महीने के सबसे कम स्तर पर पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को भी सोने की कीमतों में 100 रुपए की और सोमवार को 1750 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई थी।
वहीं चांदी की कीमतों में गुरुवार को 735 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी कीमत 41,435 रुपए के स्तर से नीचे आकर 40,700 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।
बुधवार को भी सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई थी। बुधवार को सोने की कीमत में 100 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई थी। इसके साथ ही सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 29,350 रुपए के स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी की कीमतों में 700 रुपए का उछाल आया था। इसके बाद चांदी की कीमत प्रति किलो 41,435 रुपए के स्तर पर पहुंची थीं। मंगलवार को सोने कीमतों में 50 रुपए का उछाल आया था। वहीं सोमवार को सोने की कीमत में रिकॉर्ड 1750 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications