42 दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, शुक्रवार को 200 रुपए महंगा हुआ
शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक बार तेज चमक दिखाई दी है। सोने की कीमतों में आई तेजी के साथ सोना 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर से ऊपर पहुंच गया।
नई दिल्ली। शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक बार तेज चमक दिखाई दी है। सोने की कीमतों में आई तेजी के साथ सोना 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर से ऊपर पहुंच गया। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 200 रुपए प्रति ग्राम की तेजी आई। इसके साथ ही सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमतों में 300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी की कीमत प्रति किलो 300 रुपए कम होकर 40,950 रुपए के स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में 0.33 फीसदी की तेजी आई है जिससे सोने की कीमत 0.33 फीसदी तेज होकर 1,195 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में 0.30 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। इसके साथ ही न्यूयार्क में चांदी की कीमत 16.74 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं 99.5 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली के सर्राफा बाजार में 29,300 रुपए दर्ज की गई। मंगलवार को भी सोने की कीमतों में 330 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी।
बीते सोमवार को बाजार खुलने के साथ गिरावट देखने को मिली थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 40 रुपए घटकर 28,700 हो गई थी। वहीं चांदी की कीमत 50 रुपए घटकर 40,400 रुपए के स्तर पर आ गई थी। दिल्ली के सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक बाजार में कम मांग के चलते सोने की कीमतों में यह फर्क असर आया है। सोने की कीमतों में गिरावट का रूख अधिकतर देशों में देखा गया है। वहीं सिंगापुर में सोने की कीमतों में 0.06 फीसदी की तेजी आई थी। इसके साथ ही सोने की कीमत 1,172.90 औंस के स्तर पर पहुंच गई थी। सोमवार को बाजार में 99.9 कैरेट वाले सोने की कीमत 28,700 रुपए प्रति दस ग्राम और 99.5 कैरेट वाले सोने की कीमत 28,550 रुपए प्रति दस ग्राम थी। पिछले सप्ताह शनिवार को सोने की कीमतों में प्रति दस ग्राम 30 रुपए की तेजी आई थी। वहीं आठ ग्राम सोने की कीमत 24,200 रुपए के स्तर पर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications