तीन दिन में दूसरी बार गिरे सोने के दाम, संभल के कीजिए खरीदारी
अगर आप भी बाजार से सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो संभल जाइए, क्योंकि सोने की कीमत स्थिर होने का नाम नहीं ले रही है।
नई दिल्ली। अगर आप भी बाजार से सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो संभल जाइए, क्योंकि सोने की कीमत स्थिर होने का नाम नहीं ले रही है।
सोने की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, एक दिन में 1750 रुपए हुआ सस्ता
बुधवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिन के अंदर सोने की कीमत में दो दिन गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार को सोने की कीमत में 100 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 29,350 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।
वहीं चांदी की कीमतों में 700 रुपए का उछाल आया है। 700 रुपए के उछाल के साथ चांदी की कीमत प्रति किलो 41,435 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।
मंगलवार को सोने कीमतों में 50 रुपए का उछाल आया था। वहीं सोमवार को सोने की कीमत में रिकॉर्ड 1750 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।
सोमवार को रिकॉर्ड स्तर तक सस्ता होने के बाद, मंगलवार को क्या रहा सोने का दाम
सोमवार को सोने की कीमतों में हुई रिकॉर्ड गिरावट के बाद मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत कुछ सुधरी थी। विदेशों में सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 50 रुपए प्रति दस ग्राम तक बढ़ गई थी। सोने की कीमत में हुए सुधार के साथ मंगलवार को बाजार में नई कीमत 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी।
वहीं चांदी की कीमतों में मंगलवार को भी सुधार देखने को नहीं मिला। मंगलवार को चांदी की कीमत में प्रति किलो 865 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके साथ ही चांदी की कीमत प्रति किलो 41000 रुपए से घटकर 40,735 के स्तर पर पहुंच गई थी।
नोटबंदी के फैसले से बंद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सर्राफा बाजार में सोने की सोमवार को कीमत धड़ाम से गिर गई थी। 16 दिन बाद बाजार खुलने पर सोमवार को सोने की कीमतों में 1750 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को बाजार में सोना 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत में प्रति किलो 3100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।
सोने और चांदी की ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग है सिर्फ ऐच्छिक