पढ़िए वाडिया ग्रुप के बारे में जिसकी एयरलाइंस कंपनी Go First हो गई कंगाल

वाडिया ग्रुप की एयरलाइंस कंपनी गो फर्स्ट कंगाल हो गई है और कंपनी ने दिवालिया होने के लिए नोटिस दिया है। गौर करने वाली बात है कि वाडिया ग्रुप देश का सबसे पुराना बिजनेस घराना है.

wadia group

Wadia Group: टाटा, अंबानी, अडानी जैसे बड़े बिजनेस घरानों के बारे में आपने जरूर सुना होगा, लेकिन बहुत ही कम लोग वाडिया ग्रुप के बारे में जानते हैं। यह देश का सबसे पुराना उद्योग घराना है। वाडिया परिवार 300 साल से अधिक पुराना घराना है जो देश में बिजनेस कर रहा है।

चर्चा में वाडिया ग्रुप
वाडिया ग्रुप इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कंपनी द्वारा संचालित गो फर्स्ट एयरलाइंस ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है और एनसीएलटी में इसको लेकर अपील भी की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है यह वाडिया ग्रुप और कौन सी कंपनियां हैं इसमे शामिल।

औरंगजेब के शासन के समय से वाडिया परिवार
वाडिया परिवार की कुल संपत्ति की बात करें तो उसकी कुल संपत्ति 50 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। वाडिया परिवार के नुसली वाडिया की गिनती देश के सबसे अमीर घरानों में होती है। अहम बात यह है कि वाडिया परिवार उस वक्त से बिजनेस में आगे बढ़ रही है जब देश में औरंगजेब का शासन था।

ईस्ट इंडिया कंपनी से मिला था कॉन्ट्रैक्ट
वाडिया परिवार की शुरुआत 1736 में हुई थी, जब पारसी परिवार के लवजी नुसलीवाडिया ने एक शिप बनाने की कंपनी की शुरुआत की थी। उन्होंने ही इस वाडिया ग्रुप की स्थापना की थी। ईस्ट इंडिया कंपनी से शिप कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद वह सूरत से बॉम्बे आ गए थे।

शिपिंग इंडस्ट्री के संस्थापक
बॉम्बे में शिपिंग इंडस्ट्री के संस्थापक लव वाडिया को माना जाता है। इनकी ही मदद से बॉम्बे डॉकयॉर्ड बना था। यह ग्रुप अबतक दुनिया को 400 से अधिक शिप दे चुका है। इसमे से कुछ लोकप्रिय नाम एचएमएस मिंडिन, एचएमएस कॉर्नवालिस, एचएमएस ट्रिकोमली मिली अहम है। एचएमएस ट्रिकोमली से जुड़ा 7 करोड़ का सवाल कौन बनेगा करोड़पति में पूछा गया था।

भाई के साथ किया बिजनेस का विस्तार
वर्ष 1750 में लव वाडिया ने अपने भाई सोराबजी के साथ मिलकर शिप की मरम्मत का काम शुरू किया। जिसे एशिया का पहला ड्रायडॉक कहा जाता है। इसके साथ ही गुजरात के सूरत में पुराने जहाजों को तोड़ने का काम शुरू किया गया।

शिपिंग बिजनेस
शिपिंग के बाद वाडिया ग्रुप ने द बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन की शुरुआत की। इस बिजनेस के जरिए कंपनी ने सागौन की लकड़ी की ट्रेडिंग भी शुरू कर दी। इस कंपनी का शेयर स्टॉक मार्केट दूसरा सबसे पुराना शेयर है। कंपनी का टर्नओवर तकरीबन 10 हजार करोड़ का है।

बॉम्बे डाइंग भी वाडिया परिवार का
वाडिया परिवार के नौरोजी वाडिया ने बॉम्बे डाइंग की शुरुआत की थी। यह कंपनी भी शेयर बाजार में लिस्टेड है। पिछले 125 साल से यह कंपनी हर साल डिविडेंड दे रही है। इसके अलावा वाडिया परिवार,प्लांटिंग, चाय के बागान का बिजनेस कर रहा है।

ब्रिटानिया भी वाडिया परिवार का
इसके अलावा वाडिया ग्रुप ने ब्रिटानिया कंपनी की शुरुआत की थी, जोकि बिस्कुट और अन्य उत्पाद बनाती है जो देश में काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा कपड़ा बनाने में इस्तेमाल होने वाली ब्लीचिंग हाइड्रोजन पेरोक्साइड बनाने की भी कंपनी ने शुरुआत की। जिसका नाम नेशनल पेरोक्साइड लिमिटेड है। नेविल वाडिया ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बेटी डोनी जिन्ना से शादी की थी।

पंजाब किंग्स-गो फर्स्ट
2005 में नुसली वाडिया ने वाडिया परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ाते हुए गो फर्स्ट एयरलाइंस की शुरुआत की। इसके अलावा आईपीएल की पंजाब किंग्स भी वाडिया ग्रुप की ही टीम है। पंजाब किंग्स में 46 फीसदी हिस्सेदारी मोहित बर्मन, 23 फीसदी नेस वाडिया, 23 फीसदी प्रीति जिंटा की हिस्सेदारी है। अहम बात है कि वाडिया परिवार पिछली 11 पीढ़ियों से बिजनेस में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+