जल्द शुरू होगी Go First की बंद पड़ी उड़ान, डीजीसीए 4 से 6 जुलाई तक करेगा स्पेशल ऑडिट
Go First Airlines: संकट से गुजर रही एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट की उड़ानों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने अपनी बंद पड़ी फ्लाइट्स को फिर से चलाने की तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत तैयारियों के आकलन के लिए विमानन महानिदेशालय DGCA ने ऑडिट की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
डीजीसीए के मुताबिक 28 जून 2023 को गो फर्स्ट के लिए रेजोल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) द्वारा प्रस्तुत बहाली योजना की प्रारंभिक समीक्षा के बाद महानिदेशालय ने मुंबई और दिल्ली में गो फर्स्ट सुविधाओं की एक स्पेशल ऑडिट करने की योजना बनाई है।

DGCA दिल्ली और मुंबई में कंपनी की यूनिट्स का 4 से 6 जुलाई तक स्पेशल ऑडिट करेगा। विशेष ऑडिट सुरक्षा संबंधी पहलुओं और एयर ऑपरेटर प्रमाणपत्र रखने की आवश्यकताओं के निरंतर अनुपालन के साथ-साथ उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने के लिए की गई व्यवस्थाओं के भौतिक सत्यापन पर केंद्रित होगा।
आपको बता दें कि एयरलाइंस गो फर्स्ट की फ्लाइट का परिचालन पिछले महीने तीन मई से ही बंद चल रहा है। कंपनी ने संकट का हवाला देते हुए छह जुलाई तक उड़ानों को बंद रखने का ऐलान किया था। एयरलाइन ने अपनी वित्तीय समस्याओं का हवाला भी देते हुए दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी भी लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications