Gift Nifty: बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 1.5% की बढ़त, एशियाई बाजार में उछाल
Gift Nifty: 8 अप्रैल को शेयर बाजारों में रिकवरी देखने को मिली। बढ़त के साथ भारतीय शेयर बाजार खुला,सेंसेक्स 1100 अंक की तेजी के साथ खुले हैं वहीं निफ्टी भी 350 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और GIFT निफ्टी में उछाल ने निवेशकों की उम्मीदों को बल दिया है। सुबह 9 बजे GIFT निफ्टी मजबूती के साथ 22,683.80 पर ट्रेड कर रहा था।

एशियाई बाजारों में उछाल
वहीं सोमवार से ही काफी समय के बाद एशियाई बाजारों में उछाल देखने को मिला। जापान का निक्केई सूचकांक मंगलवार को 6% चढ़ गया, जो पिछले सत्र में 1.5 साल के निचले स्तर तक गिर गया था।
हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी तेज़ी के साथ बंद हुए। हालांकि, ताइवान का बाजार अब भी कमजोर बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में बिकवाली जारी
7 अप्रैल को वॉल स्ट्रीट में बिकवाली जारी रही। डाउ जोन्स 0.91% और S&P 500 में 0.23% की गिरावट रही, जबकि नैस्डैक सपाट बंद हुआ। हालांकि, अमेरिकी फ्यूचर्स आज मजबूती दिखा रहे हैं - डाउ जोन्स फ्यूचर्स में 1.5% (750 अंकों) की उछाल है, और S&P 500 तथा नैस्डैक फ्यूचर्स दोनों में 1.6% की तेजी है।
ये भी पढ़ें Tata Motors Share: ट्रंप टैरिफ के बाद अब क्या हो गया टाटा मोटर्स शेयर को, अचानक 5 प्रतिशत क्यों गिरा?
भारतीय बाजारों की स्थिति
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक व्यापार तनाव के बीच भारत अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में है क्योंकि भारत पर अमेरिकी निर्यात निर्भरता और टैरिफ प्रभाव कम हैं।
पिछले सत्र में भारतीय बाजार भारी गिरावट के साथ खुले थे लेकिन दिन में कुछ हद तक रिकवरी देखी गई। हालांकि, बाजार की शॉर्ट-टर्म चाल अब भी कमजोर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें Vodafone Idea Share: डूबते Vi को सरकार ने थामा, ₹36,950 करोड़ की 'संजीवनी बूटी', शेयरों में जबरदस्त उछाल












Click it and Unblock the Notifications