सोमवार की तेजी में अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर का क्या है हाल
आज शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। लेकिन अडाणी ग्रुप के शेयर की रफ्तार कुछ खास नहीं रही है। जानिए कैसा है अडाणी ग्रुप के शेयर का हाल

Adani Group of Share: शेयर बाजार में आज एक तरफ जहां जबरदस्त उछाल देखने को मिला तो दूसरी तरफ अडानी ग्रुप की कंपनियों का हाल कुछ खास नहीं है। अडानी ग्रुप की कई कंपनियों में आज गिरावट देखने को मिली है।
MSCI का अडानी ग्रुप को झटका
MSCI की ओर से अडानी ग्रुप के शेयर को बड़ा झटका लगा है। मई महीने का जो रिव्यू आया है, उसमे अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन के फ्री फ्लोट को घटाया जाएगा।
अडानी टोटल गैस में ट्रांसमिशन में फ्री फ्लोट को 14 फीसदी से कम करके 10 फीसदी कर दिया जाएगा। अडानी ट्रांसमिशन में फ्री फ्लोट को 25 फीसदी से कम करके 10 फीसदी कर दिया जाएगा।
अडानी टोटल में 730 करोड़ का आउट फ्लो हो सकता है जबकि अडानी ट्रांसमिशन में आउटफ्लो 1000 करोड़ का हो सकता है। फरवरी माह में यह लंबित था, जिसे अब किया गया है।
अडानी टोटल में 56 फीसदी की गिरावट आ चुकी है, अडानी ट्रांसमिशन में 42 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। आउटफ्लो के चलते अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन में 42 फीसदी की गिरावट देखने को मिला है।
12.20 बजे कंपनी के शेयर के दाम
अडानी ग्रीन- 917.50 (-23.90, 2.54%)
अडानी इंटरप्राइजेज- 1,897.95 (-22.35 (1.16%))
अंबुजा सीमेंट- 407.30 (407.30)
अडानी पोर्ट- 688.35(+4.65, (0.68%)
इन दो शेयर को बड़ा नुकसान
एक्सपर्ट का कहना है कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी टोटल गैस शेयर और अडानी ट्रांसमिशन के शेयर काफी नीचे गिर चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय में इन दोनों ही कंपनियों के शेयर में उछाल देखने को मिला है।
अडानी ट्रांसमिशन को लेकर एक्सपर्ट का कनहा है कि इसका टेक्निकल चार्ट अच्छा नहीं है, शेयर के दाम 1100 के स्तर पर दबाव महसूस कर रहे हैं। जबकि सपोर्ट लेवल 900 अंक पर है।
अडानी टोटल गैस के शेयर में लोवर सर्किट लगा और शेयर 872.90 पर पहुंच गया है। जबकि अडानी ट्रांसमिशन के शेयर पर भी लोवर सर्किट लगा है और इस शेयर के दाम 949.30 पर पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications